बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शनिवार को एक बार फिर जातिगत जनगणना का पक्ष लेते हुए कहा कि देश के लोगों का मिजाज इसके हक में है। इसलिए सभी लोगों की यही राय है कि यह का्म कम से कम एक बार जरूर किया जाना चाहिए। कुमार ने शनिवार को उत्तर बिहार के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों का हवाई सर्वेक्षण कर लौटने के बाद यहां हवाईअड्डे पर पत्रकारों से बातचीत में कहा कि अभी देश का मूड जातिगत जनगणना के पक्ष में है।
देश भर के सभी राज्यों में जातिगत जनगणना की मांग की जा रही है। इस मुद्दे पर सर्वसम्मति है कि कम से कम एक बार जाति आधारित जनगणना हो जानी चाहिए, इससे समाज के सभी वर्गों को लाभ होगा। उन्होंने कहा कि वह सोमवार को नई दिल्ली में बिहार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ प्रधानमंत्री से मिलेंगे।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 23 अगस्त को सुबह 11 बजे बिहार के सर्वदलीय प्रतिनिधिमंडल के साथ बैठक करने का समय दिया है। उनके साथ बिहार के दस दलों का 11 सदस्यीय प्रतिनिधिमंडल प्रधानमंत्री से मुलाकात करेगा। इस बैठक के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से राष्ट्रीय स्तर पर कम से कम एक बार जाति आधारित जनगणना कराने का अनुरोध किया जाएगा।

Download Android App
Download iOS App