पटना (पंजाब केसरी दिल्ली) भाजपा विधानमंडल दल के नेता विजय कुमार सिन्हा ने विपक्षी कोआर्डिनेशन कमिटी की दिनांक13 सितम्बर 2023 को दिल्ली में प्रस्तावित वैठक पर कहा है कि बिहार में महागठबंधन के लोग जल्द एक दूसरे पर आरोप प्रत्यारोप का दौर शुरू करेंगे। सिन्हा ने कहा कि बिहार में कांग्रेस ने10 लोकसभा सीटों पर अपना दावा ठोका है जिसे स्वीकार करना राजद जदयू की मजबूरी है।ये दोनों दल कांग्रेस के पैरों पर गिरकर शरणागत हो चुके हैं।कांग्रेस का भ्रस्टाचार,तानाशाही, आपातकाल औऱ संबैधानिक संस्थाओं का दमन इन्हें नहीं दिख रहा है।
सिन्हा ने कहा कि बिहार की तरह आई एन डी आई ए गठबंधन के छोटे-बड़े घटक दलों द्वारा विभिन्न राज्यों में अधिकाधिक लोकसभा सीटों पर दावा किया जा रहा है।सभी दल अपने स्वार्थ के लिए अड़े हुए हैं।वास्तविकता की समझ इन्हें नहीं है।बड़े दलों द्वारा छोटे दलों को नीचा भी दिखाया जा रहा है।इस टकराव के बीच सीट बंटवारे का कार्य सफल होना संभव नहीं है।
सिन्हा ने कहा कि महागठबंधन के दलों में ट्रस्ट डेफिसिट बढ़ता ही जा रहा है।आज बिहार कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस की सोच नीतीश कुमार की सोच से अलग है।वाम दलों के नेता सरकार के निर्णयों की खुलेआम आलोचना करते हैं।राजद सुप्रीमो लालू प्रसाद घूम घूम कर लोगों को विपक्षी गठबंधन के कार्यक्रम को ऐसे बता रहे हैं जैसे वही इसमें सर्वे सर्वा हैं।बिहार में महागठबंधन के नेता नीतीश कुमार हैं लेकिन लालू प्रसाद उनको कम आंकते चलते हैं। सिन्हा ने कहा कि देश में नरेंद्र मोदी की आंधी चल रही है।2024 में विपक्षी दलों का सफाया तय है।


Download Android App
Download iOS App



