बिहार में कोरोना वायरस (कोविड-19) का प्रकोप तेजी से फैल रहा है। राज्य में संक्रमितों की संख्या में लगातार बढ़ोतरी हो रही है। यहां संक्रमण का प्रसार अचानक से तेज हो गया। इस बीच बिहार में शुक्रवार को संक्रमितों की संख्या 1000 को पार कर गई। मिली जानकारी के मुताबिक राज्य के छह लोगों में कोरोना की पुष्टि हुई है जिससे कुल संक्रमितों की संख्या 1005 तक पहुंच गई है।
बिहार स्वास्थ्य विभाग के प्रधान सचिव संजय कुमार के मुताबिक शुक्रवार को राज्य में 6 कोरोना वायरस संक्रमितों की पहचान हुई है, जिससे राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या 1005 तक पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि संक्रमित पाए गए छह लोगों में खगड़िया जिले के पांच और सीवान जिले का एक व्यक्ति है। बिहार में गुरुवार को 46 मरीज मिले थे, जिससे राज्य में संक्रमितों की संख्या 999 पहुंच गई थी।
बिहार में 13 और कोरोना पॉजिटिव मरीजों के स्वस्थ होने का सुखद समाचार मिला | बिहार में स्वस्थ होने वाले लोगों की कुल संख्या 413 हो गई है |
— Mangal Pandey (@mangalpandeybjp) May 15, 2020
इस बीच राज्य के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि बिहार में कोरोना संक्रमित 413 लोग इलाज के बाद स्वस्थ होकर वापस लौट गए हैें। राज्य में अब तक कोरोना संक्रमित सात लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस का संक्रमण बिहार के सभी 38 जिलों में अब पहुंच चुका है। कोरोना वायरस संक्रमण से सबसे अधिक 122 मामले मुंगेर जिले में सामने आए हैं जबकि पटना में संक्रमितों की संख्या 99 है।


Download Android App
Download iOS App



