राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख और बिहार के पूर्व सीएम लालू प्रसाद यादव का आज 73वां जन्मदिन है। उनके जन्मदिन पर उनके विरोधियों ने अलग ही तरह से जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। लालू के विरोधियों ने पोस्टर लगते हुए उनकी 73 संपत्तियों का विवरण दिया है। इस तरह की जन्मदिन बधाई से आरजेडी समर्थक हैरान हो गए हैं।
पोस्टर में लालू के जन्मदिन के बहाने विरोधियों ने पूरे यादव परिवार को आड़े हाथों लिया। पोस्टर में लालू की 73 संपत्तियों का ब्योरा दिया गया है और इसमें दावा किया गया है की लालू यादव और उनके परिवार का बिहार के साथ साथ देश भर में 73 जगहों पर संपत्ति है।
इसके साथ ही पोस्टर में लिखा गया है, लालू परिवार का संपत्तिनामा। राजनीति धौंस से बटोरी गई संपत्तियां, जिनकी श्रृंखला शेष है। उन संपत्तियों को आगे सामने लाया जाएगा। पोस्टर में संपत्ति, विरासत और धाक इन तीन पॉइंट को हाईलाइट किया गया। हालांकि पोस्टर किस विरोधी पार्टी ने जारी किया है इसकी जानकारी नहीं दी गई है।
वहीं आरजेडी की तरफ से इस पोस्टर पर अभी तक कोई प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है, लेकिन बिहार सरकार के मंत्री नीरज कुमार ने चुटकी लेते हुए पोस्टर लगाने वालों को धन्यवाद देते हुए कहा कि बिहार की जनता को ये जानना बेहद जरूरी था की गरीबों की बात करने वाले कैसे गरीबों को लूट कर अरबपति बन गए।


Download Android App
Download iOS App




