पटना : बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा ट्विटर पर बिहारी प्रवासी मजदूरों के घर वापस लाने की प्रति दिये गये वक्तव्य पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुये प्रदेश राजद उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ अनिल साहनी ने कहा की यह जीत बिहार के सभी विपक्षी दलों की जीत है। खास कर बिहार के भविष्य तेजस्वी यादव जी की के संघर्ष पूर्ण प्रयास से आखिर बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी जाग गये।
डॉ साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जब बिहार के प्रवासी मजदूर रेल पटरी सड़क पर लाखों की संख्या में भूखमरी के शिकार होते हुए चल रहे थे। पिछले 3 लॉकडाउन में जिससे कितने मजदूरों की जान हादसे मे चली गई तब जाकर आप की निंद खुली मान्यवर। डॉ साहनी ने कहा कि मान्यवर आप को बिहारी-दिहाड़ी मजदूरों की याद आई आप के फजीहत एवं मजदूरों की आशा विश्वास वो दंम निकलने के बाद क्यों ? राजद नेता ने कहा कि हुजूर आते-आते बहुत देर कर दी।


Download Android App
Download iOS App



