पटना : प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिया), पार्टी कार्यालय में पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसानों के राष्ट्रीय नेता चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर के मौके पर किसानों की समस्याओं पर परिचर्चा का आयोजन करने के लिए आज तैयारी समिति की बैठक हुई। प्रसपा (लो) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय ने कहा कि पूरे देश में बिहार के किसानों की हालत सबसे दयनीय है। किसानों को फसलों का वाजिब कीमत नहीं मिल पाता। बाढ़ सुखाड़ से जूझते हुए किसान अपने दम पर फसल उगाते हैं। सरकार की ओर से किसानों के फसल नष्ट होने पर मुआवजा तक नहीं मिल पाता। जाहिर है किसान भगवान भरोसे हैं।
ऐसे में नवगठित प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (लोहिय ) ने किसानों के रहनुमा और पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह की जयंती 23 दिसंबर के मौके पर बिहार के किसानों की समस्याओं पर परिचर्चा कराने का निर्णय लिया है।
प्रसपा (लो) के प्रदेश अध्यक्ष पूर्व विधायक सिद्धनाथ राय ने कहा कि राज्य के सभी 9 प्रमंडलों में भ्रमण कर किसानों की वास्तविक हालत से परिचित होकर पार्टी किसानों की समस्याओं के समाधान के लिए राज्य एवं केन्द्र सरकार को मांग पत्र सौंप कर उचित निदान के लिए आग्रह करेगी। श्री राय ने कहा कि जयंती के मौके पर पार्टी सदस्यता अभियान का भी शुरुआत करेगी। तैयारी समिति की बैठक के मौके पर पार्टी के प्रदेश प्रभारी राजेश कुमार सिंह, सुभाश यादव, कमला देवी, मुन्ना कुमार, सुनील सिंह, अमन यादव, अरविन्द कुमार, रवीन्द्र कुमार , अशोक कुमार सिंह, एहतेशामुल हसन, शिवजी पासवान, रामेश्वर चौबे, सरोज कुमार यादव एवं सुमन कुमार यादव उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



