ट्रेन से गिरकर पटना के रहने वाले रेलकर्मी की मौत, परिवार का बुरा हाल

Summary :

दानापुर रेलवे मंडल अन्तर्गत पटना-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ एवं आरा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर पटना जिला निवासी एक रेलकर्मी की मौत हो गई

दानापुर रेलवे मंडल अन्तर्गत पटना-पीडीडीयू रेलखंड पर कारीसाथ एवं आरा रेलवे स्टेशन के बीच ट्रेन से गिरकर पटना जिला निवासी एक रेलकर्मी की मौत हो गई। बाद में डाउन लाइन से शव बरामद किया गया
परिजनों का बुरा हाल 
इस पूरे घटनाक्रम पर मृतक के मौसेरे भाई मिंटू पासवान ने बताया कि वह शुक्रवार की सुबह ड्यूटी मुगलसराय स्टेशन गये थे। शुक्रवार की शाम ही वह अपनी ड्यूटी कर मुगलसराय से आरा के लिए ट्रेन से निकले थे। देर रात तक वह घर नहीं आये, तो परिजनों ने उनके मोबाइल पर फोन किया। लेकिन उनका फोन नहीं लग पाया। इसी बीच शनिवार की सुबह रेल पुलिस ने उसका शव कारीसाथ रेलवे स्टेशन के समीप बरामद किया। उसके बाद रेल पुलिस द्वारा परिजनों को सूचना दी गयी। उस आधार पर परिजन रेल थाना पहुंचे।उसके बाद पुलिस की ओर से शव का पोस्टमार्टम करवाया गया।  
सात बहनों में इकलौता भाई 
बताया जा रहा है कि रेल कर्मी अपने सात बहनों में इकलौता भाई था। उसके परिवार में मां जस्या देवी, पत्नी सरिता देवी, पुत्र आयुष और पुत्री आलिया है। घटना के बाद उनके घर में कोहराम मच गया है। मां और पत्नी सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है।
  

Desk Team