Virat-Rohit में किसका विकेट ज्यादा कीमती, West Indies के ऑल राउंडर ने दिया चौंकाने वाला जवाब

Summary :

मॉर्डन डे क्रिकेट में अगर भारत के बेस्ट बल्लेबाज़ की बात की जाए तो उसमें सबसे ऊपर रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम आएगा। इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में बड़ा नाम बनाया है। जब ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर खेलने उतरते हैं सामने वाली टीम बस यही दुआ करती है कि जल्द से जल्द इनका विकेट मिल  जाए। लेकिन किसका विकेट मिलना सबसे ज्यादा जरूरी हैं ये भी तो जानना है हमें, तो इसका जवाब वेस्टइंडीज के स्टार ऑल राउंडर काइल मायर्स ने दिया है। मायर्स ने बताया कि रोहित…

मॉर्डन डे क्रिकेट में अगर भारत के बेस्ट बल्लेबाज़ की बात की जाए तो उसमें सबसे ऊपर रोहित शर्मा और विराट कोहली का नाम आएगा। इन दोनों खिलाड़ियों ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेट टेस्ट, वनडे और टी20 में बड़ा नाम बनाया है। जब ये दोनों दिग्गज खिलाड़ी मैदान पर खेलने उतरते हैं सामने वाली टीम बस यही दुआ करती है कि जल्द से जल्द इनका विकेट मिल  जाए। लेकिन किसका विकेट मिलना सबसे ज्यादा जरूरी हैं ये भी तो जानना है हमें, तो इसका जवाब वेस्टइंडीज के स्टार ऑल राउंडर काइल मायर्स ने दिया है। मायर्स ने बताया कि रोहित और विराट में कौन बेहतर है तो आइए जानते हैं मायर्स ने क्या कहा।
जैसा कि आप सबको पता है भारतीय टीम इस समय वेस्ट इंडीज टूर पर है जहां उसने टेस्ट और वनडे सीरीज जीत ली है और अब हार्दिक पांड्या की कप्तानी में टी20 सीरीज खेल रहीं है जिसके पहले मुकाबले में भारतीय टीम को चार रन से हार का सामना करना पड़ा। इसी दौरान वेस्टइंडीज़ के ऑल राउंडर काइल मायर्स से एक इंटरव्यू में पूछा गया कि रोहित शर्मा और विराट कोहली में किसका विकेट ज्यादा कीमती है ? मायर्स ने बिना टाइम लिए इस सवाल का जवाब देते हुए कहा विराट कोहली का विकेट, मायर्स ने अपने जवाब में कहा, ‘मुझे लगता है कोहली, कोई भी गेंदबाज़ चाहेगा कोहली को आउट करना, वो तीनों फॉर्मेट के सबसे बेहतरीन बल्लेबाज है।’

अगर दोनों बल्लेबाजों के रिकॉर्ड को देखा जाए तो विराट कोहली के तीनों फॉर्मेट में रोहित से बेहतर हैं। लेकिन रोहित शर्मा को कम नहीं आंक सकते हैं, क्योंकि हिटमैन जब अपने रंग में आते हैं तो सामने वाली टीम के गेंदबाजों के पसीने छूटने लगते हैं। भारतीय टीम के लिए दोनो ही खिलाड़ियों पिछले कई साल से बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे है और आने वाले समय में भी अपने बल्ले से भारतीय टीम को जीत दिलाने के कोशिश करते रहेंगे। हालांकि इस समय यह दोनों खिलाड़ी टी20 सीरीज का हिस्सा नहीं है और वनडे सीरीज में दोनों ने युवा खिलाड़ियों को मौका देने के लिए खुद बाहर बैठे। जबकि टेस्ट सीरीज में दोनों के बल्ले से शतक देखने को मिला था और भारतीय क्रिकेट फैंस यही चाहेंगे कि आने वाले समय में भी यह दोनों खिलाड़ी टीम के लिए अच्छा करते रहे और एशिया कप के साथ साथ वर्ल्ड कप ट्रॉफी भारत को जिताएं।

Desk Team