“बिहार में अगला मुख्यमंत्री कौन? नीतीश के बाद इन्हे मिलेगी जिम्मेदारी; प्रशांत किशोर के बयान से सियासी हलचल तेज

Prashant Kishor on Bihar Next CM

Prashant Kishor on Bihar Next CM: आज, सोमवार का दिन बिहार की राजनीति के लिए एक बेहद अहम दिन माना जा रहा है। नीतीश कुमार ने विधानसभा में अपनी सीट से इस्तीफ़ा दे दिए हैं। नतीजतन, अब उनका राज्यसभा जाना लगभग तय माना जा रहा है—अब ऐसे में उन्हें मुख्यमंत्री पद से भी हटना पड़ सकता है। इसी बीच, विपक्ष लगातार यह सवाल उठा रहा है कि आखिर ऐसी कौन-सी मज़बूरियां थीं, जिन्होंने नीतीश जी को—जिन्हें आमतौर पर अपनी सत्ता की कुर्सी से बेहद जुड़ा हुआ माना जाता है—मुख्यमंत्री पद छोड़ने और राज्यसभा जाने के लिए विवश कर दिया? इसके जवाब में, जन सुराज पार्टी के प्रमुख प्रशांत किशोर ने तीखी प्रतिक्रिया दी है।

Prashant Kishor on Bihar Next CM: नीतीश कुमार को लेकर विपक्ष नाराज?

Prashant Kishor on Bihar Next CM
Prashant Kishor on Bihar Next CM (Source: Social Media)

नीतीश कुमार के राज्यसभा जाने के फैसले को प्रशांत किशोर ने कहा कि नीतीश कुमार की तबीयत पहले से ही ठीक नहीं थी और अब भी नहीं है। उनका आरोप है कि इसके बावजूद उनकी पार्टी और भाजपा ने जनता को गुमराह किया। बिहार चुनाव 2025 में नीतीश कुमार के नाम पर वोट मांगे। उन्होंने आगे कहा कि चुनाव के समय 1 करोड़ नौकरियों का वादा किया गया था, लेकिन अब सवाल है कि ये वादा कैसे पूरा होगा और कौन पूरा करेगा? उन्होंने यह भी कहा कि नीतीश कुमार को जनता को यह बताना चाहिए कि किसने उनके साथ धोखा किया।

कौन होगा बिहार का सीएम?

मुख्यमंत्री पद के चेहरे के मुद्दे पर बात करते हुए प्रशांत किशोर ने कहा कि बिहार का मुख्यमंत्री केवल वही व्यक्ति बनेगा, जिसे नरेंद्र मोदी और अमित शाह चाहेंगे। इस बयान के बाद यह स्पष्ट है कि आने वाले समय में बिहार की राजनीति और भी ज़्यादा गरमा सकती है। बता दें कि बिहार चुनाव 2025 में NDA को भारी बहुत मिलने से सरकार बनी। विपक्षी दल को जनता का इतना मज़बूत समर्थन नहीं मिला।

Prashant Kishor on Bihar Next CM: कैसा रहा बिहार चुनाव 2025?

Prashant Kishor on Bihar Next CM (1)
Prashant Kishor on Bihar Next CM (Source: Social Media)

नवंबर 2025 में हुए बिहार विधानसभा चुनावों में, NDA गठबंधन ने शानदार जीत दर्ज की, जिसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) 89 सीटों के साथ सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरी। नीतीश कुमार की जनता दल (यूनाइटेड) ने 85 सीटों पर जीत हासिल की (results.eci.gov.in)। वहीं, महागठबंधन 40 सीटों का आंकड़ा भी पार करने में नाकाम रहा, जिससे NDA के सत्ता में वापसी का रास्ता साफ हो गया।

यह भी पढ़ें: Bihar की 2 बड़ी सीटें हुई खाली… नीतीश कुमार ने MLC पद से दिया इस्तीफा, नितिन नवीन ने भी छोड़ी विधानसभा सीट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *


Make Punjab Kesari Your Trusted News Source

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।