देश के महामहिम राष्ट्रपति रामनाथ कोविन्द अपनी पत्नी एवं पुत्री के साथ आज तख्त हरिमादिर साहिब पहुचे। तख्त प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारियों ने महामहिम को गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज की स्मृति चिन्ह, भेंट किया गया। जत्थेदार रणजीत सिंह गौहर ने सिरोपा पहनाया ।
इससे पहले बिहार के राज्यपाल रहते रामनाथ कोविन्द ने बिहार विधान सभा के 100वर्ष पूरे होने के मौके पर बिहार आगमन के दौरान उन्होंने परिवार संग गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज के दर्शन करने हेतु पटना आने की इच्छा जाहिर की थी। कमेटी के अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित, महासचिव इन्द्रजीत सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगजोत सिंह सोही, उपाध्यक्ष लखविन्दर सिंह, सदस्य गुरविन्दर सिंह द्वारा महामहिम का स्वागत गुलाब के फूल देकर किया गया।
जेल में बंद सिख कैदी की रिहाई की मांग
अध्यक्ष जत्थेदार अवतार सिंह हित एवं महासचिव इन्द्रजीत सिंह ने महामहिम को गुरु तेग बहादुर जी के जनवरी में होने वाले 400 साला लिए निमंत्रण भी दिया । इसके साथ ही एक 3 सूत्री मांग पत्र उन्हें दिया जिसमें गुरु गोबिन्द सिंह जी के नाम पर एक यूनिवर्सिटी बनाने , किसानों के मसलों को जल्द हल करने की अपील के साथसज पूरी करने के बाद जेल में बंद सिख कैदी की रिहाई की मांग भी मांग शामिल है।


Download Android App
Download iOS App



