G- गरीब
Y-यूवा
A- अन्नदाता
N- नारी
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री ऋतुराज सिन्हा ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा पेश अंतरिम आम बजट की सराहना करते हुए इसे प्रधानमंत्री के GYAN वाला बजट बताया है l जिसे विपक्ष और खासतौर पर कांग्रेस को इससे सीख लेने वाला बजट बताया है।
2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिशा में सकारात्मक पहल
सिन्हा ने कहा कि केंद्र सरकार ने जिस तरह युवायो , महिलाओं ,गरीबों और अन्नदाताओ पर बजट में जोड़ दिया है यह प्रतीत है विश्व शक्ति की ओर भारत के बढ़ते मजबूत कदम का। भारत को 2047 में विकसित राष्ट्र बनाने के संकल्प की दिशा में सकारात्मक पहल है इसके लिए माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृव वाली केंद्र सरकार को बहुत बहुत बधाई।
केंद्र सरकार के मूलमंत्र गरीब कल्याण -राष्ट्र कल्याण
सिन्हा ने कहा कि भारत की एक तिहाई जनसंख्या ने अभी तक मुद्रा लोन लेकर रोजगार सृजन के साथ रोजगार दाता बनने का काम किया है जो युवाओं के अमृत काल या स्वर्णिम युग की शुरुआत है। 3 करोड़ लोगो को घर , जल,बिजली एवम गैस प्रदान करके केंद्र सरकार के मूलमंत्र गरीब कल्याण -राष्ट्र कल्याण करने का काम किया है। सबका साथ, सबका विकास और सबके प्रयास को ध्यान में रखकर राज्यो के विकास हेतु 75 हजार करोड़ का ऋण के प्रावधान से सर्वगीन विकास को पूरा किया गया है । बजट जय जवान ,जय किसान,जय विज्ञान और जय अनुसंधान के मंत्र को आधार में रखकर पेश किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



