होमवर्क न करने पर पड़ी बच्चे की डांट, टीचर को कहा- मेरी मम्मी डरना नहीं सिखाया

Summary :

सोशल मीडिया पर अक्सर छोटे बच्चों की क्यूट वीडियो वायरल होती रहती हैं। यदी किसी व्यक्ति को बहुत गुस्सा भी आ रहा हो वह भी अपना गुस्सा साइड में रख देता है। अब ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक बच्चा रो-रोकर अपनी तोतली जुबान में टीचर से ऐसे बात करता है मानों वह कहीं का शहंशाह ह। लेकिन यहां बच्चे की मासूमियत देख आप भी उसके कायल हो जाएंगे। यहां देखें वीडियो बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @public_memes_club नाम के एक अकाउंट ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक बच्चा…

teacher student video on homework goes viral

सोशल मीडिया पर अक्सर छोटे बच्चों की क्यूट वीडियो वायरल होती रहती हैं। यदी किसी व्यक्ति को बहुत गुस्सा भी आ रहा हो वह भी अपना गुस्सा साइड में रख देता है। अब ऐसी ही एक वीडियो इंटरनेट पर खूब वायरल हो रही है जिसमें एक बच्चा रो-रोकर अपनी तोतली जुबान में टीचर से ऐसे बात करता है मानों वह कहीं का शहंशाह ह। लेकिन यहां बच्चे की मासूमियत देख आप भी उसके कायल हो जाएंगे।

teacher student video on homework goes viral

यहां देखें वीडियो

बता दें, सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @public_memes_club नाम के एक अकाउंट ने वीडियो शेयर किया है। वीडियो में एक बच्चा टीचर की क्लास लगा रहा है। हालांकि टीचर मैडम की केवल आवाज सुनाई दे रही है और बच्चा सामने बैठा दिख रहा है। होमवर्क ठीक से न करने पर बच्चे को डांट पड़ती है तो बच्चा अपनी मां पर ठिकरा फोड़ देता है। मासूम रोते-रोते बच्चा मासूम सी आवाज में कहता है ‘मम्मी ने लिखा-लिखा कर पागल कर दिया मुझे’।

बता दें, ये वीडियो @public_memes_club अकाउंट ने शेयर किया है।

इतना ही नहीं जब टीचर बच्चे को कहती है कि गलती सुधार कर दोबारा लिखो तो बच्चा टीचर को ही खारिज कर देता है और कहता है कि तुमसे तो मुझे पढ़ना ही नहीं। यही नहीं आखिरी पंच में तो बच्चा धमाका ही कर देता है, टीचर के डांटने पर वह कहता है, ‘मेरी मम्मी ने मुझे किसी से डरना नहीं सिखाया’।

बच्चे ने जीता यूजर्स का दिल

इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके है और जमकर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। एक यूजर लिखता है, ‘मेरी मम्मी ने मुझे किसी से डरना नहीं सिखाया’ साथ में एक इमोजी भी यूज करता है। वहीं कुछ यूजर्स ने टीचर के बोलने पर सवाल उठाए और कहा कि टीचर को भी बच्चे से अच्छे से बात करनी चाहिए थी। एक यूजर लिखता, ‘अगर मैडम बच्चे को तू ना बोल कर आप बोलती तो शायद बच्चा भी आप बोलना सीख जाता, और बच्चा मैडम को तू नही बोलता, अगर बच्चो को आप बोलना सिखाना है तो मैडम को भी पहले आप बोल कर बात करनी चाहिए’।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Ritika Jangid