बिहार की पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी ने मुजफ्फरपुर की चुनावी रैली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा शहर के बालिका गृह मामले पर ‘‘एक भी शब्द’’ नहीं बोलने पर उनकी आलोचना की। राजद प्रमुख लालू प्रसाद की पत्नी और पार्टी की वरिष्ठ नेता राबड़ी देवी ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट टि्वटर पर प्रधानमंत्री की आलोचना की।
विधान परिषद में विपक्ष की नेता राबड़ी देवी ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और राज्य के अन्य कैबिनेट मंत्रियों को बालिका गृह में यौन उत्पीड़न मामले के लिए ‘जिम्मेदार’ ठहराया। उन्होंने ट्वीट किया कि खौफनाक घटना के सामने आए एक साल हो चुके हैं । मोदी एक शब्द भी नहीं बोले। प्रधानमंत्री मोदी ने समूचे घटनाक्रम पर एक शब्द भी नहीं कहा जबकि शर्मनाक घटना के लिए ‘जिम्मेदार’ नीतीश और उनके मंत्री मंच पर मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App




