नई दिल्ली : पश्चिमी दिल्ली से भाजपा प्रत्याशी प्रवेश वर्मा ने कांग्रेस के सतेन्द्र राणा, अजय चौधरी, राकेश फोर और बसपा के बलराज चौधरी उर्फ दीपक को भाजपा की सदस्यता दिलवाई। इस मौके पर प्रवेश वर्मा ने कहा कि भाजपा लोकसभा चुनाव में 350 सीटें जीतेगी। अभी तक वे नौ विधानसभाओं के 23 वार्डों से भी अधिक में प्रचार कर चुके हैं और जनता का उन्हें भरपूर समर्थन मिल रहा है। उन्होंने दावा किया इस बार भी पार्टी को पश्चिमी दिल्ली सीट से ही सबसे बड़ी जीत मिलेगी।
वहीं, कांग्रेस से 41 साल पुराना रिश्ता तोड़कर तीन बार विधायक रह चुके नेता भीष्म शर्मा मंगलवार को भाजपा में शामिल हो गए। इस मौके पर दिल्ली के प्रभारी श्याम जाजू, प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी ने भाजपा का पटका पहनाकर उनका स्वागत किया। इस दौरान श्याम जाजू ने कहा कि दिल्ली के मतदाताओं का बीजेपी के प्रति बढ़ता स्नेह आगामी लोकसभा चुनाव की दृष्टि से शुभ सकेंत हैं।


Download Android App
Download iOS App



