पटना :कोरोना महामारी की दूसरी लहर में भारतीय युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्रीनिवास बीवी एक आशा की किरण बनकर उभरे हैं। उनकी टीम न सिर्फ दिल्ली, बल्कि बिहार में भी सक्रिय है। पटना सहित अन्य जिलों में बिहार युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल की नेतृत्व में बिहारवासियों के लिए भी इमरजेंसी सहायता (#SOSIYC) अभियान जारी है और अधिक से अधिक लोगों तक मदद पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है।

प्रदेश अध्यक्ष गुंजन पटेल ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी और श्रीनिवास बीवी के निर्देशानुसार हम बिहार के हालात पर नजर बनाए हुए हैं। ट्विटर के माध्यम से जो भी मदद की गुहार हम तक पहुंच पा रही है, हम उसे पूरा करने में लगे हुए हैं।
हालांकि हालात काफी खराब है और सिस्टम चरमरा चुकी है, फिर भी हमलोग विकट परिस्थितियों में संसाधन जुटा कर मदद पहुंचा रहे हैं। चाहे वो ऑक्सिजन सिलिंडर की मांग हो या फिर अस्पताल में बेड या रेमडेसीवीर इंजेक्शन। अभी तक हमारी टीम ने दर्जनों तक मदद पहुंचाई है और अपनी सहायता की परिधि को और बढ़ाने का प्रयास कर रहे हैं।

अभी तक हमलोग पटना सहित भागलपुर, मुजफ्फरपुर, गया, सासाराम एवं अन्य जिलों में मदद पहुंचा चुके हैं। उन्होंने बताया कि हम तीन स्तर पर काम कर रहे हैं। पहला, उपलब्ध संसाधनों की पुख्ता जानकारी, दूसरा ट्विटर के माध्यम से आने वाली संदेशों पर नजर और फिर तीसरा दोनों के बीच समन्वयन।
इस पूरे अभियान में हमें हमारे राष्ट्रीय अध्यक्ष का भी पूरा समर्थन और सहयोग मिल रहा है। गुंजन पटेल ने बिगड़ते हालात के बीच प्लाज्मा डोनर्स से अपनी जानकारी साझा करने की भी अपील की है, जिससे कि अधिक से अधिक लोगों की जानें बचाई जा सके।


Download Android App
Download iOS App



