बिहार : कांग्रेस विधानमंडल दल के नेता सदानंद सिंह ने कहा कि 3 फ़रवरी को पटना के गाँधी मैदान में होनेवाली राहुल गाँधी की जन आकांक्षा रैली अद्वितीय होगी। मोदी सरकार की विफलता से निराश जनता कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गाँधी की ओर आशा भरी निगाहों से देख रही हैं। मुझे उम्मीद ही नहींए बल्कि पूर्ण विश्वास है कि यह रैली पूर्णतः सफल होगी।
श्री सिंह ने कहा कि भाजपा से लोगों का मोहभंग हो चुका है। क्योंकि केंद्र में इसकी पूर्ण बहुमत की सरकार ने अपने पूरे शासन काल में वादाखिलाफी और डपोरशंखी काम ही किये हैं । मोदी सरकार देश की जनता को छलने और ठगने का ही काम की है।
पटना में कांग्रेस की रैली में जुटने वाली भीड़ से विरोधियों को स्वमेव जवाब मिल जायेग। पूरे बिहार से इस रैली को मिल रहे अपार जनसमर्थन यह साबित करने के लिये काफी होगा कि लोगों का विश्वास कांग्रेस पार्टी में लौटने लगा है।
जिसकी परिणति 2019 के आम चुनाव में बिहार में महागठबंधन के सर्वाधिक उम्मीदवारों की जीत के रूप में होगी। श्री सिंह ने कहा कि बिहार में कांग्रेस की रैली एक लम्बे अर्से के बाद हो रही है। जो यह बताने के लिये पर्याप्त है कि बिहार में कांग्रेस अपनी खोई हुई जनाधार और राजनीतिक जमीन को पुनः प्राप्त करने की दिशा में काफी आगे बढ़ चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



