वोट जरूर दें ताकि बिहार में आपकी पसंद की नयी सरकार बने : राहुल गांधी

Summary :

राहुल ने ट्वीट किया, “आज बिहार के कुछ जिलों में वोटिंग का दूसरा चरण है। वोट जरूर दें ताकि आपकी पसंद की नई सरकार बने।”

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने विधानसभा चुनाव में दूसरे चरण के मतदान में भी बिहार के मतदाताओं से पसंद की नयी सरकार चुनने के लिए अनिवार्य रूप से मतदान करने का आग्रह किया है।

राहुल ने मंगलवार सुबह ट्वीट किया, “आज बिहार के कुछ जिलों में वोटिंग का दूसरा चरण है। वोट जरूर दें ताकि आपकी पसंद की नई सरकार बने।” उन्होंने बिहार में चुनाव प्रचार के अपने कार्यक्रम की भी जानकारी दी और लिखा, ‘‘आज आप सबसे मिलने बिहार के कोढ़ और किशनगंज आ रहा हूं। बढ़ती बेरोजगारी, किसानों पर आपदा, कमजोर अर्थव्यवस्था जैसे कई मुद्दों पर बात होगी।’’

गौरतलब है कि बिहार में दूसरे चरण में 17 जिलों की 94 सीटो पर आज मतदान होना है। पहले चरण में 28 अक्टूबर को 16 जिलो की 71 सीटो पर मतदान हुआ था और अंतिम चरण में सात नवंबर को बाकी 78 सीटों के लिए वोट पड़गे तथा 10 नवंबर को वोटों की गिनती होगी।
इस चरण में करीब 2.85 करोड़ मतदाता चुनाव मैदान में उतरे 1,500 प्रत्याशियों की चुनावी किस्मत का फैसला करेंगे। बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण में राज्य की 71 विधानसभा सीटों पर 55.69 फीसदी मतदान हुआ था।

बिहार चुनाव : दूसरे चरण की वोटिंग जारी, पहले 3 घंटे में 8.14 फीसदी मतदान

Desk Team