Rain Alert: देशभर में मौसम एक बार फिर करवट ले रहा है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बीच दिल्ली-एनसीआर में तापमान बढ़ने लगा है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे में 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। वहीं, 13 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी भी दी गई है। मौसम विभाग के अनुसार, पहाड़ों में बर्फबारी होने से एक बार फिर हल्की ठंड का असर महसूस हो सकता है। हालांकि, दिन चढ़ने के साथ धूप तेज हो रही है, जिससे तापमान में बढ़ोतरी भी दर्ज की जा रही है। आइए जानते हैं, आपके शहर में कैसा रहेगा आज मौसम का हाल।
Rain Alert: इन 6 राज्यों में होगी बारिश

मौसम विभा ने अगले 24 घंटे के लिए देश के इन 6 राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है।
- मध्य प्रदेश
- अरुणाचल प्रदेश
- असम
- सिक्किम
- आंध्र प्रदेश
- तेलंगाना
Delhi Weather

फरवरी के आखिरी हफ्ते में दिल्ली-एनसीआर में गर्मी पड़ने लगी है। उत्तर-पश्चिमी भारत की पहाड़ियों पर हो रही बर्फबारी का असर मैदानी इलाकों में भी देखने को मिलेगा। मौसम विभाग के मुताबिक, आने वाले दो दिनों में तेज हवाएं चलने की संभावना है, जिससे सुबह और शाम हल्की ठंड का एहसास होगा। 25 और 26 फरवरी को तापमान में मामूली बढ़ोतरी होगी, जहां अधिकतम तापमान 30 से 31 और न्यूनतम 13 से 14 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
Uttar Pradesh Weather

यूपी आज मौसम शुष्क बना रहेगा और बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है। हालांकि कुछ जिलों में सुबह के समय हल्की ठंड का असर रहेगा, उनमें सहारनपुर, बिजनौर, मुरादाबाद, मुजफ्फरनगर, रामपुर और बरेली शामिल हैं। हालांकि दिन चढ़ने के साथ ही धूप तेज होगी और तापमान में बढ़ोतरी देखने को मिलेगी।
Bihar Weather

बिहार में आज बारिश को लेकर कोई चेतावनी जारी नहीं है, मौसम साफ़ और शुष्क बना रहेगा। कई जगहों पर तापमान में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। राज्य में बीते दिन सबसे ज्यादा तापमान कैमूर में दर्ज किया गया, जहां पारा 31.8 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया।
Aaj Ka Mausam 25 Feb: इन 11 शहरों में आज कितना रहेगा तापमान?
| शहर | अधिकतम तापमान (25 फरवरी) | न्यूनतम तापमान (25 फरवरी) |
|---|---|---|
| दिल्ली | 28°C | 14°C |
| रांची | 27°C | 14°C |
| मुंबई | 29°C | 23°C |
| शिमला | 18°C | 07°C |
| भोपाल | 30°C | 17°C |
| नैनीताल | 20°C | 10°C |
| कोलकाता | 30°C | 18°C |
| लखनऊ | 29°C | 15°C |
| पटना | 29°C | 16°C |
| चेन्नई | 30°C | 23°C |
| जयपुर | 29°C | 16°C |
यह भी पढ़ें: 1.60 लाख के पार सोना, चांदी की चमक पड़ी फिकी, जानें अपने शहर का ताजा भाव






















