जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजीव रंजन का हार्ट अटैक से निधन

Summary :

Rajeev Ranjan JDU : जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन का बृहस्पतिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी। Highlights: जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजीव रंजन का हार्ट अटैक से निधन दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस बिहार के मुख्यमंत्रो नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक पार्टी सूत्रों ने बताया कि 65 वर्षीय रंजन को सांस लेने में कठिनाई होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रंजन के…

Rajeev Ranjan

Rajeev Ranjan JDU : जनता दल-यूनाइटेड (जद-यू) के राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता राजीव रंजन का बृहस्पतिवार को दिल्ली के एक अस्पताल में निधन हो गया। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

Highlights:

  • जदयू के पूर्व राष्ट्रीय प्रवक्ता और पूर्व विधायक राजीव रंजन का हार्ट अटैक से निधन
  • दिल्ली के अस्पताल में ली अंतिम सांस
  • बिहार के मुख्यमंत्रो नीतीश कुमार ने जताया गहरा शोक

पार्टी सूत्रों ने बताया कि 65 वर्षीय रंजन को सांस लेने में कठिनाई होने पर दिल्ली के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने रंजन के निधन पर शोक-संवेदना व्यक्त की है।

पांच साल बाद भाजपा से वापस जदयू में हुए थे शामिल

मुख्यमंत्री के गृह जिला नालंदा जिले के निवासी रंजन ने 2010 में इस्लामपुर विधानसभा क्षेत्र से जीत हासिल की थी। पांच साल बाद, नीतीश के साथ मतभेदों के कारण वह भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) में शामिल हो गए जो उस समय विपक्ष में थी। दिसंबर 2022 में, रंजन भाजपा को छोड़कर वापस जद(यू) में आ गये थे और उन्हें पार्टी का राष्ट्रीय महासचिव एवं प्रवक्ता बनाया गया था।

राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है- मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

मुख्यमंत्री कार्यालय द्वारा जारी एक विज्ञप्ति के अनुसार नीतीश ने अपने शोक संदेश में कहा, ‘‘राजीव रंजन एक कुशल राजनीतिज्ञ एवं प्रसिद्ध समाजसेवी थे। उनके निधन से राजनीतिक एवं सामाजिक क्षेत्र में अपूरणीय क्षति हुई है।’’ मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की चिर शांति एवं उनके परिजनों को इस दुख की घड़ी में धैर्य धारण करने की शक्ति प्रदान करने की ईश्वर से प्रार्थना की है।

देश और दुनिया की तमाम खबरों के लिए हमारा YouTube Channel ‘PUNJAB KESARI’ को अभी subscribe करें। आप हमें FACEBOOK, INSTAGRAM और TWITTER पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Desk News