पटना: लोजपा के वरिष्ठ नेता डॉ. सत्यानंद शर्मा एवं युवा लोजपा के पूर्व अध्यक्ष अनिल कुमार पासवान ने कहा कि केन्द्रीय मंत्री एवं जदयू के पूर्व अध्यक्ष आरसीपी सिंह को पता नहीं चिराग पासवान के कार्ययोजना का। पता भी नहीं होगा क्योंकि आरसीपी राजनैतिक व्यक्ति नहीं है। कभी राजनीतिक कार्यकता नहीं रहें है। नौकरशाह रहें है। नीतीश कुमार के कृपा से चोर दरवाजे से राज्यसभा में पहुँचे है। केन्द्र में मंत्री बने है। इसीलिए राजनैतिक व्यक्तियों का मूल्यांकन नहीं कर पाते है गैर-राजनीतिक व्यक्ति को कभी-कभी उम्मीद से ज्यादा पद प्राप्ति हो जाता है तब अति उत्साह में गलत बयानी करता है।
उन्होंने कहा यही हाल आरसीपी का है। चिराग पासवान के बढ़ते लोकप्रियता से घबरा कर कहने लगें है कि चिराग बुझ गया। चिराग के ओर इशारा करते हुए, डॉ. शर्मा ने कहा कि चिराग पासवान बिहार और भारत का भविष्य है। आशीर्वाद यात्रा गवाह है। जहां चिराग जा रहें है वहाँ लाखों लोगों का जनसैलाब उमड़ रहा है। यह इस बात का साबित कर रहा है कि चिराग बुझने वाला नहीं, विरोधियों का सफाया करने वाला है।
आरसीपी भूले नहीं अभी 2020 के विधानसभा चुनाव में नीतीश कुमार और उनकी पार्टी जदयू को तीसरें नम्बर पर पहुँचा दिया। इसी से चिढ़ कर नीतीश कुमार ने लोजपा को गहरी साजिश करके तोड़ा। लोजपा को चौथी बार तोड़ा गया है। जब-जब लोजपा को तोड़ा गया तब-तब लोजपा मजबूत हुआ। जनता सब देख रहीं है समझ रहीं है। सही समय पर जवाब स्वतः मिल जायेगा।


Download Android App
Download iOS App



