लोक जनशक्ति पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) के वरिष्ठ नेता राम विलास पासवान ने बुधवार को कहा कि लोकतंत्र में पक्ष और विपक्ष को जनादेश का सम्मान करना चाहिए और चुनाव परिणाम को लेकर खून-खराबे की बात नहीं करनी चाहिए।
राम विलास पासवान ने यहां संवाददाता सम्मेलन में कहा कि लोकसभा चुनाव परिणाम ईवीएम में बंद है और इसकी घोषणा से पहले इस पर सवाल नहीं उठाया जाना चाहिए। इससे देश नहीं चलेगा।
एक्जिट पोल के परिणाम को देखकर विपक्षी दल बौखला गये हैं जबकि इसका आंकलन मीडिया से जुड़ लोग मतदाताओं की राय जानने के बाद करते हैं। उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी ने कार्यकर्ताओं को चुनाव परिणाम को लेकर रक्षात्मक रुख नहीं अख्तियार करने को कहा है, साथ ही बिहार में चुनाव परिणाम को लेकर खून-खराबे की बात करने वाले लोकतंत्र को समाप्त कर जंगल राज स्थापित करना चाहते हैं।
केंद्र में मोदी के नेतृत्व में फिर बनेगी राजग की सरकार : नीतीश कुमार
उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय लोक समता पार्टी (रालोसपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने विपक्ष की आशाओं के विपरीत चुनाव परिणाम आने पर खून-खराबा होने की बात कही है।


Download Android App
Download iOS App



