सोशल मीडिया पर पानी में फंसा रिक्शा चालाक का रोते हुए वीडियो हो रहा वायरल

Summary :

बिहार में पिछले दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से जन-जीवन बिल्कुल अस्त व्यस्त हो चुका है। पटना की गलियों और सड़कों पर मूसलाधार बारिश

बिहार  में पिछले दो-तीन दिनों से भारी बारिश हो रही है जिसकी वजह से जन-जीवन बिल्कुल अस्त व्यस्त हो चुका है। पटना की गलियों और सड़कों पर मूसलाधार बारिश की वजह से कमर तक पानी भरा हुआ है। इतना ही नहीं घरों में भी जल जमाव की वजह से पानी घुसा हुआ है। 
पटना रेलवे जंक्‍शन पर भी भारी बारिश की वजह से पानी भरा है। पटना से जाने वाली गाड़ियां पानी भरने की वजह से देरी से चल रही हैं। सड़क पर जलभराव इतना हो गया है जिसकी वजह से लोग बहुत ही मुश्किल से सफर कर रहे हैं। गाड़ियां भी पानी भरने की वजह से सड़कों पर ही फंस गई हैं। इतना ही नहीं पानी पार्किंग में घुस गया है जिसकी वजह से वहां खड़ी गाड़ियां भी तैर रही हैं। 
मदद का ऑफर दे रहे हैं रिक्‍शा चालक को
सोशल मीडिया पर एक रिक्‍शा चालक का वीडियो जमकर वायरल हो रहा है। यह रिक्‍शा चालक भारी बारिश में फंसा हुआ दिख रहा है। यह दावा किया जा रहा है कि यह वायरल वीडियो पटना शहर का है। पानी के बीच में यह रिक्‍शा चालक वीडियो में फंसा हुआ दिखाई दे रहा है। पानी में से रिक्‍शा चालक अपना रिक्‍शा नहीं निकाल पा रहा है। 
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि जब पानी के बीच में से रिक्‍शा निकालने में असमर्थ हुआ तो वह वहीं पर रोने लगा। इस रिक्‍शा चालक का वीडियो वहीं के पास के घर के लोगों ने बनाया है। रिक्‍शा चालक को वीडियो बनाने वाले लोगों ने मदद भी देने की बात की है। इस वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि रिक्‍शा यहीं छोड़ दो, बाद में ले जाना। 
राजनीति भी वीडियो पर शुरु हो गई
राज्य सरकार और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर इस वीडियो को लेकर आरजेडी ने निशाना साधा। इस वीडियो को लेकर आरजेडी ने निशाना साधते हुए कहा, संगठित सुशासनी भ्रष्टाचार की भेंट चढ़े स्मार्ट सिटी की धनराशि गबन करने वालों शर्म करो, नीतीश कुमार-सुशील मोदी को गरीबों की आह लगेगी। ऐसेे वीडियो देखकर कलेजा फटता है। 

रिक्‍शा चालक अपने रिक्‍शा को साथ ही घर ले जाने की कोशिश कर रहा था लेकिन पानी में फंसने की वजह से वह रिक्‍शे को नहीं निकाल पाया और वह खींचते-खींचते रोने लग गया। 
राजधानी पटना के साथ कई राज्यों में भारी बारिश हो रही है। नदियों का भी जलस्तर बारिश की वजह से बढ़ गया। कई नदियां भारी की वजह से ऊफान पर हैं। जो लोग नदियों के किनारे रह रहे हैं उन्हें वहां से निकाल दिया गया है। 

Desk Team