बॉलीवुड के सबसे चर्चित और पसंदीदा कपल्स में एक है आलिया भट्ट और रणबीर कपूर, जिनका प्यार अब किसी से छुपा नहीं है। हाल ही में दोनों केन्या की हॉलिडे ट्रिप पर भी एक साथ स्पॉट हुए। बीते 28 सितंबर को रणबीर कपूर ने अपना जन्मदिन सेलिब्रेट किया और इस मौके पर आलिया ने उन्हें एक खास गिफ्ट दिया।

रणबीर के जन्मदिन पर फैंस को ये उम्मीद तो थी कि आलिया अपने बॉयफ्रेंड के लिए कुछ खास करेंगी। आलिया ने भी उमीदों पर खरा उतरते हुए ऐसा काम किया, जिससे हर कपल खुद को रिलेट कर सकता है। अब उनके इस सरप्राइज का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

जी हां रणबीर के बर्थडे की तैयारी करते हुए आलिया का एक बेहद प्यारा विडियो भी वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आलिया रणबीर की बर्थडे पार्टी के लिए स्पेशल केक बनाती नजर आ रही है। इस वीडियो में आलिया के चेहरे पर ख़ुशी साफ़ देखी जा सकती है।
आलिया ने सोशल मीडिया पर इससे पहले एक तस्वीर पोस्ट कर रणवीर को बर्थडे विश किया था। इस तस्वीर में रणबीर राउंड हैट और हाथों में दूरबीन थामे नजर आ रहे है। ये तस्वीर भी केन्या ट्रिप की ही बताई जा रही है।
आपको बात दें आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने बीते साल अपने रेलशनशिप को ऑफिसियल रूप से कबूल लिया था और ख़बरें यहां तक है कि कपल इस साल के अंत तक शादी करने की योजना भी बना रहा है।आलिया अकसर रणबीर के पैरंट्स के साथ भी नजर आती हैं।

फिल्म ब्रह्मास्त्र की शूटिंग के दौरान काम करते हुए आलिया भट्ट और रणबीर कपूर एक दुसरे से प्यार कर बैठे और अब इनके पेरेंट्स ने भी इस रिश्ते पर मुहर लगा दी है। बता दें फिल्म ब्रह्मास्त्र 2020 में रिलीज होगी।


Download Android App
Download iOS App



