राष्ट्रीय जनता दल (RJD) प्रमुख लालू प्रसाद यादव ने भारतीय जनता पार्टी (BJP) पर निशाना साधते हुए कहा कि उनका (भाजपा) का 2024 में सफाया हो जाएगा। केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बीते दिन पूर्णिया रैली में बिहार के सत्तारूढ़ महागठबंधन को घेरते हुए कहा था कि 2024 के लोकसभा चुनाव में कुमार और यादव की जोड़ी का सूपड़ा साफ हो जाएगा । इस पर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने यह बात कहीं।
गृहमंत्री पर जमकर साधा निशाना
लालू यादव ने नयी दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अमित शाह बिल्कुल पगलाये हुए हैं। बिहार में उनकी सरकार हटा दी गयी है। 2024 में भाजपा का सफाया हो जाएगा। यही वजह है कि वह दौड़ते हुए वहां जा रहे हैं और जंगलराज एवं वे सारी बातें कह रहे हैं। जब वह गुजरात में थे, तब उन्होंने क्या किया।’’राजद प्रमुख ने कहा ‘‘ जब वह गुजरात में थे, तब वहां जंगल राज था।’’
विपक्षी एकता की हरसंभव कोशिश
भाजपा ने बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर तंज कसते हुए आरोप लगाया था कि अपनी सत्ता की भूख के बाद वह राजद को त्याग देंगे। इसपर प्रतिक्रिया देते हुए उन्होंने (lalu yadav) ने कहा कि अब वे दोनों (RJD-JDU) साथ है। उन्होंने आगे कहा, हम विपक्षी एकता की हरसंभव कोशिश कर रहे हैं। और उनकी सोनिया गांधी के साथ बैठक की यहीं एजेंडा है।हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री ओमप्रकाश चौटाला की रैली में नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव का भाग लेने का भी कार्यक्रम है।


Download Android App
Download iOS App



