बिहार विधानसभा में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने एक वीडियो के जरिए बिहार को कोरोना से बचाने की प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से गुहार लगाई है। इस वीडियो में कुछ महिला डॉक्टर एक गीत के जरिए आवश्यक सामानों को उपलब्ध कराने की मांग कर रहे हैं।
देश को 56 सांसद (50 NDA) देने वाले बिहार का इतना बुरा हाल है कि डाक्टर्स को Video बनाकर मदद की गुहार करनी पड़ रही है। मैं @narendramodi जी, @drharshvardhan जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूँ कि डॉक्टरों को जाँच-उपचार के उचित उपकरण मुहैया करा कृपया 12 करोड़ बिहारियों को बचा लीजिए pic.twitter.com/UhHwAvomWT
— Tejashwi Yadav (@yadavtejashwi) March 30, 2020
तेजस्वी ने वीडियो को ट्वीट कर कहा कि “देश को 56 सांसद (50 राजग) देने वाले बिहार का इतना बुरा हाल है कि डॉक्टर्स को वीडियो बनाकर मदद की गुहार करनी पड़ रही है। मैं नरेंद्र मोदी और स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन जी से हाथ जोड़कर प्रार्थना करता हूं कि डॉक्टरों को जांच-उपचार के उचित उपकरण मुहैया करा कर 12 करोड़ बिहारियों को बचा लीजिए।”
कोरोना संकट को लेकर PM मोदी ने सामाजिक संगठनों के साथ की बातचीत, कहा- गरीबों की सेवा ही है राष्ट्रसेवा
मिली जानकारी के मुताबिक यह वीडियो बिहार के किसी एक बड़े सरकारी अस्पताल का बताया जा रहा है, जिसमें कई महिला डॉक्टर ऑपरेशन थियेटर के अंदर अपने सहकर्मियों के साथ सैनिटाइजर, मास्क और ग्लब्स के लिए गुहार लगा रही हैं।इस वीडियो में डॉक्टरों को कहते सुना जा रहा है की वे गाइनोलजी विभाग में कार्यरत हैं, इस कारण उन्हें सही ढंग का मास्क या फिर सैनिटाइजर मिल पाया है।


Download Android App
Download iOS App



