पटना: राजद ने प्रवक्ताओं की नई सूची जारी की है। नई सूची में विधायक वीरेंद्र, रामानुज प्रसाद, समीर कुमार महासेठ, अख्तरूल इस्लाम शाहीन, शक्ति सिंह यादव, इज्या यादव, राजेन्द्र राम, कुमार सर्वजीत के अलावे चितरंजन गगन, मृत्युंजय तिवारी, डॉ.एस.एम.अनवर हुसैन को प्रवक्ता बनाया गया हैं।
वहीं, प्रो.खालिद अंसारी को अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ, प्रो.रामबली सिंह चन्द्रवंशी को अत्यंत पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ, मो.कारी साहैब को युवा राजद, अनिल कुमार उर्फ साधु पासवान को अनुसूचित जाती जनजाति प्रकोष्ठ, उर्मिला ठाकुर को महिला प्रकोष्ठ, सुबोध यादव को किसान प्रकोष्ठ, रणविजय साहू को व्यसायिक प्रकोष्ठ का अध्यक्ष मननोनीत किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



