बिहार में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटेड (जदयू) ने मुख्य विपक्षी पार्टी राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के नागरिकता कानून के विरोध में आह्वान पर बिहार बंद को पूरी तरह ‘विफल’ बताया और कहा कि जब बंद को जनसमर्थन नहीं मिला तब राजद के लोग उसे सफल बनाने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आए हैं।
जदयू के मुख्य प्रवक्ता संजय सिंह ने आज कहा कि राजद के बिहार बंद को जनसमर्थन नहीं मिल रहा है इससे निराश होकर राजद के लोग बंद को सफल बनाने के लिए गुंडागर्दी पर उतर आए हैं। उन्होंने कहा कि बंद समर्थक हाथों में डंडा लेकर कई जगह पर तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं।

संजय सिंह ने कहा कि राजद कार्यकर्ता ने कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की और यहां तक कि रोजी रोटी के लिए घर से निकले गरीबों को भी नहीं बख्शा। बंद के दौरान राजद की संस्कृति साफ नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि बिहार की जनता ऐसे लोगों को अच्छी तरह पहचानती है और वह कभी ऐसे लोगों के साथ खड़ी नहीं हो सकती है।


Download Android App
Download iOS App



