Bihar Bomb Blast: खबर बिहार से आ रही है। बिहार के सारण में बुधवार की रात बम विस्फोट का मामला सामने आया है। इस हादसे के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। पुलिस मामले की हर बिंदु पर जांच कर रही है।
खबर के मुताबिक, सारण के एक मदरसा में ब्लास्ट हुआ है जिसमे दो लोग घायल हो गए हैं।इस हादसे में छपरा के गरखा थाना क्षेत्र के मोतिराजपुर में मदरसे परिसर में जोरदार धमाका हुआ। धमाके की आवाज सुनकर आस पास के लोग जुट गए। इस घटना में दो लोग को घायल होने की सूचना है, हालांकि पुलिस मामले की जांच कर रहे हैं।
गरखा की अंचलाधिकारी नीली यादव ने बताया कि मोतिराजपुर गांव मे देर शाम मदरसा परिसर में बम फटने की बात स्थानीय लोगों ने बताई है। पटाखा बनाने के दौरान घटना होने की बात सामने आ रही है। वहीं, सारण के पुलिस अधीक्षक डॉ. गौरव मंगला ने बताया गया की घटना के बाद लोगों ने साक्ष्य को मिटा दिया है तो अभी कोई क्लियारिटी नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



