राज्य सरकार लॉकडाउन का पालन कराने में फेल, बाहर से आए लोग निकल रहे कोरोना पॉजिटिव: ललित सिंह

Summary :

वंचित समाज पार्टी के चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ललित मोहन सिंह रविवार को जारी बयान में कहा कि बिहार सरकार लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है।

 पटना, (पंजाब केसरी) : वंचित समाज पार्टी के चुनाव अभियान समिति के प्रमुख ललित मोहन सिंह रविवार को जारी बयान में कहा कि बिहार सरकार लॉकडाउन के नियमों का पालन कराने में पूरी तरह से फेल साबित हुई है। उन्होंने कहा कि इस बात का खुलासा मुख्य सचिव की समीक्षा बैठक में जिलाधिकारियों की रिपोर्ट से हुआ है।  ललित मोहन सिंह ने कहा कि अब तक आठ ऐसे मामले सामने आए हैं जिनमें बिहार के बाहर से आए हुए लोग कोरोना पॉजिटिव निकले हैं। उन्होंने इन जिलाधिकारियों के बयानों का दिया हवाला। 
जिलाधिकारी पटना द्वारा बताया गया कि एक व्यक्ति दिल्ली के रघुवर नगर में राज मिस्त्री का काम करते थे। वे दिनांक 14.04.2020 को दिल्ली से ट्रक से कोइलवर तक आ गये।  सूचना मिलने पर जिला प्रशासन की टीम द्वारा उनकी जांच की गयी वे कोरोना पोजेटिव पाये गयेण् शनिवार को बेउर के जो तीन लोग कोरोना पॉजिटिव निकले है वो भी मुम्बई से लौटे थे। 
जिलाधिकारी भोजपुर द्वारा बताया कि एक व्यक्ति कानपुर से बलिया होते हुए अपने एक परिचित के एम्बुलेंस से भोजपुर पहुंचा।  सूचना मिलने पर उसकी जांच करायी गयी, वो कोरोना पॉजिटिव निकला।  जिलाधिकारी औरंगाबाद द्वारा बताया गया कि हरियाणा से कुछ लोग कानपुर,इलाहाबाद, कैमूर होते हुए औरंगाबाद बॉर्डर पहुंचे वहां से अपने गांव से स्कूटर मंगाकर पहुंचे, जांच हुई तो वे कोरोना पॉजिटिव पाये गये।

Ujjwal Jain