बिहार के उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने राष्ट्रीय जनता दल (राजद) नेता तेजस्वी प्रसाद यादव का नाम लिए बगैर उन पर हमला बोला और कहा कि राजद के युवा नेतृत्व को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले माल-मिट्टी-जमीन घोटाला और बेनामी संपत्ति पर बिंदुवार जवाब सार्वजनिक रूप से देना चाहिए।
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता व सूबे के डिप्टी सीएम मोदी ने शनिवार को ट्वीट कर कहा, ‘‘राजद के युवा नेतृत्व को भ्रष्टाचार पर बोलने से पहले माल-मिट्टी-जमीन घोटाला और बेनामी सम्पत्ति पर बिंदुवार जवाब सार्वजनिक रूप से देने चाहिए। राजद अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव को बताना चाहिए कि उनकी सरकार में सड़कें क्यों नहीं बनीं। ऐसा अलकतरा घोटाला किसके राज में हुआ था, जिसके कारण तत्कालीन पथ निर्माण मंत्री को जेल जाना पड़।’’
मोदी ने कहा कि यादव की सरकार के पथ निर्माण मंत्री को घोटाले में आरोपी होने पर भी पार्टी ने विधानसभा का टिकट क्यों दिया। बाद में उन्हें विधानसभा की सदस्यता गंवानी पड़ थी। उन्होंने कहा कि महागठबंधन को ऐसे दल का नेतृत्व स्वीकार नहीं करना चाहिए, जिसका सुप्रीमो सजायाफ्ता और चुनाव लड़ने के लिए अयोज्ञ घोषित हो।


Download Android App
Download iOS App



