बॉलीवुड एक्टर अर्जुन रामपाल और उनकी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला डेमेट्रिएड्स का एक बेटा आरिक रामपाल है जो 18 जुलाई यानी आज एक साल का हो गया है। बेटे के जन्मदिन के खास मौके पर अर्जुन और गैब्रिएला ने सोशल मीडिया पर पहली बार अपने बेटे का चेहरा फैन्स को दिखाया है। वैसे तो अर्जुन और गैब्रिएला आरिक के साथ अपनी तस्वीरें सोशल मीडिया पर अक्सर शेयर करते रहे हैं, लेकिन उन्होंने कभी भी उसका चेहरा साफ नहीं दिखाया था।

बेटे के बर्थडे पर पापा अर्जुन और मॉम गैब्रिएला ने आरिक की बहुत सारी तस्वीरें साझा की हैं जिसमें उनका बेटा बहुत क्यूट लग रहा है। तस्वीरें शेयर करते हुए अर्जुन ने लिखा आरिक के पहले जन्मदिन पर अपनी इंस्टा फैमिली के साथ उसका प्यार शेयर करने का वक्त है। संयम बनाए रखने और हमारे ऊपर अपना प्यार बरसाने के लिए आप सभी का शुक्रिया। मिलिए छोटे रामपाल आरिक से। हैपी बर्थडे मेरे बच्चे।’ देखें, आरिक की तस्वीरें।
वहीं गैब्रिएला ने भी आरिक की एक से बढ़कर एक खूबसूरत फोटो इंस्टाग्राम पर शेयर की हैं। इन तस्वीरों के कैप्शन में उन्होंने लिखा, ‘मेरी जिंदगी के प्यारो को पहला जन्मदिन मुबारक। इतनी खुशी देने के लिए और जो मैं जो भी नहीं सकती थी ऐसा उद्देश्य देने के लिए शुक्रिया। तुम्हें बढ़ता देखकर बहुत खुश हूं। हम तुसमे बहुत प्यार करते हैं और हम बहुत खुशनसीब हैं आरिक।
एक्टर के प्रोफेशनल लाइफ की बात करें तो अर्जुन रामपाल इन दिनों वेबसीरीज में भी काम कर रहे हैं। वहीं पिछली बार एक्टर जेपी दत्ता की फिल्म ‘पलटन’ में नजर आये।


Download Android App
Download iOS App



