पटना में सोमवार को मीडिया के NDA में जाने वाले सवाल पर नीतीश ने कहा- ये सब फालतू बात है। इसमें मेरी कोई दिलचस्पी नहीं है। मैं तो विपक्ष को एकजुट करने में व्यस्त हूं। यही मेरा लक्ष्य है। नीतीश कुमार सोमवार को पटना में भाजपा के संस्थापक पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती में शामिल होने पहुंचे। इस कार्यक्रम के लिए नीतीश ने हरियाणा में विपक्ष के कार्यक्रम से दूरी बना ली। नीतीश की NDA में वापसी के सवाल पर बिहार के पूर्व डिप्टी CM और भाजपा सांसद सुशील मोदी ने कहा- नीतीश कुमार एक राजनीतिक बोझ बन गए हैं और अब वे नाक भी रगड़ लेंगे तो उनकी एंट्री NDA में नहीं हो सकती है।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें दी गई श्रद्धांजलि
नीतीश कुमार ने स्वर्गीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। दीनदयाल उपाध्याय की जयंती कार्यक्रम में पहुंचने पर उन्होंने कहा कि इसमें कोई बड़ी बात नहीं है। कोई भी जाकर श्रद्धांजलि अर्पित कर सकता है। जो दीनदयाल जी के विचारों से सहमत है, और नहीं आते हैं तो वह समझे कि क्यों नहीं आते हैं।
कैबिनेट बैठक के समय में बदलाव
बिहार कैबिनेट की बैठक मंगलवार के बजाय सोमवार को रखी गई है। इसको लेकर जब CM नीतीश कुमार से सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि इन्हें कहीं बाहर जाना था इसलिए बैठक आज बुलाई गई है। सुशील मोदी ने नीतीश पर हमला करते हुए कहा कि जब वो राजनीतिक बोझ बन चुके हैं तो बीजेपी उसको ढोने का काम क्यों करेगी। हम अपने सहयोगियों के बलबूते 2024 का लोकसभा चुनाव जीतेंगे। फिर 2025 विधानसभा चुनाव भी जीतने का काम करेंगे। सुशील मोदी ने जिस तरह से ये बातें कही हैं उससे स्पष्ट हो गया कि नीतीश कुमार के लिए एनडीए में अब दरवाजे बंद हो चुके हैं। बीजेपी ने अकेले ही बिहार में उतरने का फैसला ले चुकी है।


Download Android App
Download iOS App



