शहाबुद्दीन के परिजनों से मिलने सीवान पहुंचे तेजप्रताप, बेटे ओसामा से मुलाकात कर दी सांत्वना

Summary :

लालू परिवार से अब तक किसी ने सीवान जाकर शहाबुद्दीन के परिजनों से मुलाकात नहीं की। शहाबुद्दीन समर्थकों में इस व्यवहार को लेकर लाली परिवार के खिलाफ काफी नाराजगी थी।

सीवान लोकसभा सीट से पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन की मौत के 12 दिन बाद लालू फॅमिली को आरजेडी नेता का परिवार याद आया। आरजेडी सुप्रीमो लालू यादव के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव गुरुवार को शहाबुद्दीन के परिवार से मिलने के लिए सीवान के प्रतापपुर पहुंचे। जहां उन्होंने शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा से मुलाकात कर सांत्वना दी।
कोरोना गाइडलाइन के तहत तेजप्रताप यादव ने इसकी लिखित सूचना डीजीपी से लेकर सीवान के डीएम और एसपी को दे दी है। शहाबुद्दीन की मौत के बाद लालू फॅमिली का पहला सदस्य उनके परिजनों से मिलने पहुंचा। लालू परिवार से अब तक किसी ने सीवान जाकर मुलाकात नहीं की। शहाबुद्दीन समर्थकों में इस व्यवहार को लेकर काफी नाराजगी थी।


शहाबुद्दीन के समर्थकों ने सीवान में कई जगहों पर तेजस्वी यादव और लालू यादव के पुतले भी जलाए थे। बता दें कि कोरोना संक्रमण के चलते शहाबुद्दीन का दिल्ली के डीडीयू अस्पताल में निधन हो गया था। कोरोना संक्रमित होने की वजह से उनके पार्थिव शरीर को बिहार नहीं लाया जा सका। हालांकि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने शहाबुद्दीन के जनाजे को सीवान लाने की इजाजत नहीं मिलने पर दु:ख जताया था। 

दरअसल सीवान के पूर्व सांसद और बाहुबली नेता शहाबुद्दीन की निधन के बाद से ही आरजेडी में राजनीतिक सरगर्मी तेज है। शहाबुद्दीन के समर्थकों में लालू यादव और उनके परिवार के खिलाफ सोशल मीडिया पर कैंपेन चलाया था। शहाबुद्दीन के समर्थकों का माननाहै कि लालू यादव और उनके परिवार के लोगों ने शहाबुद्दीन को बचाने की कोशिश नहीं की। इतना ही नहीं शहाबुद्दीन के शव को दफनाने में लालू परिवार से कोई मदद भी नहीं मिली। 

Desk Team