बिहार में कल हुए सत्ता परिवर्तन को लेकर भाजपा के राज्यसभा सांसद सुशील कुमार मोदी ने नीतीश कुमार के खिलाफ कई आरोप लगाए थे। उन्होंने कहा था कि नीतीश कुमार उप राष्ट्रपति बनना चाह रहे थे, इसके लिए उन्होंने कोशिश भी की थी लेकिन भाजपा ने उनकी बात नहीं मानी। इसी तरह जनता दल यूनाइटेड (जदयू) के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह को केंद्र में मंत्री बनाए जाने के लिए नीतीश कुमार की सहमति लेने की बात कही थी। उन्होंने नीतीश कुमार को अवसरवादी नेता करार दिया था।
उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने किया पलटवार
इस मौके पर उप मुख्यमंत्री तेजस्वी प्रसाद यादव ने कहा कि महागठबंधन के लोग जनता के लिए चिंतित रहते हैं। हम जनता के हितों के लिए काम करते हैं। वहीं, भाजपा है जो जोड़तोड़ की राजनीति में लगी रहती है। उन्होंने कहा कि भाजपा का एक ही सिद्धांत है जो डरेगा उसे आयकर विभाग और प्रवर्त्तन निदेशालय (ईडी) से डराओ। जैसा देश में कई जगहों पर देखा गया है।
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि जो बिकेगा उसे खरीद लो और भाजपा में मिला लो। भाजपा इसी रणनीति पर देश में राजनीति कर रही है। उन्होंने कहा कि वहीं महागठबंधन हमेशा से जनता के चेहरे पर खुशी लाने के लिए काम करती है।


Download Android App
Download iOS App



