लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 हटने के बाद अपनी ख़ामोशी तोड़ते हुए पूछा है कि जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्री कहा है। केंद्र सरकार मुझे यह बताए की ऐसा कोनसा लोकतांत्रिक देश है,जहां पर सरकार बिना किसी वजह के पूर्व मुख्यमंत्रियों को नज़रबंद कर देती है। बता दें कि केंद्र सरकार द्वारा जम्मू-कश्मीर से धारा 370 को हटाने से पहले राज्य के तीन पूर्व मुख्यमंत्री को नज़रबंद किया गया था।
आरजेडी नेता तेजस्वी यादव ने चुप्पी तोड़ते हुए सरकार पर हल्ला बोला
लालू प्रसाद यादव के छोटे बेटे तेजस्वी यादव ने सरकार पर हल्ला बोलते हुए एक ट्वीट के जरिए कहा कि भारत के लोगों को यह जानने का पूरा अधिकार है कि जम्मू-कश्मीर के तीन पूर्व मुख्यमंत्री कहां हैं।एक सच्चे लोकतंत्र का उत्सव तब मनाया जाता है जब लोग अपनी ही सरकार द्वारा बिना किसी वजह के नहीं किए जाते हैं।
आपको बता दें कि अनुच्छेद 370 को समाप्त करने के विधेयक का आरजेडी ने संसद में विरोध किया था। आरजेडी की तरफ से तेजस्वी का यह ट्वीट पहली प्रतिक्रिया के रूप में सामने आया है।


Download Android App
Download iOS App



