भाजपा नेता सुशील कुमार मोदी ने कहा कि लालू प्रसाद यादव अपने कर्मों के कारण जेल में हैं न कि किसी स्वतंत्रा संग्राम की लड़ाई को लेकर। उसी प्रकार आईआरसीटीसी मामले में उनके पुत्र तेजस्वी यादव को भी जेल सुनिश्चित है। पटना में पत्रकारों को संबोधित कर श्री मोदी ने कहा कि तेजस्वी यादव द्वारा नामांकन के समय स ही तथ्यों को छुपाकर शपथ पत्र के माध्यम से गलत जानकारी दिया गया है।
उन्हें प्रदेश की जनता को बताना चाहिए कि पांच साल में तीन करोड़ की आमदनी कहां से हुई। वे चार करोड़ 10 लाख का ऋण किस कंपनी को दिया। 2015 के चुनाव में उन्होंने शपथ पत्र में किसी भारतीय कंपनी को एक करोड़ 7 लाख लोन देने का जिक्र किया।
उन्होंने कहा कि न नौकरी न व्यवसाय है मुश्किल से नौंवी तक पढ़ाई करने वाले तेजस्वी यादव 31 साल की उम्र में 52 संपत्ति के मालिक एवं तेजपताप यादव 28 से ज्यादा संपत्ति के मालिक कैसे बन गये। उन्होंने कहा कि तेजस्वी यादव आईआरसीटीसी घोटाले में चार्जशीटेड हैं।
लॉकडाउन के कारण ट्रायल प्रारंभ नहीं हो पाया। इस मामले में वे बेल पर है। इन पर इसके अलावा धोखाधड़ी, क्रिमिनल क्रॉसप्रेरसी, मनी लॉड्रिंग बेनीफिशीयल ऑनर का मुकदमा चल रहा है। इस अवसर पर प्रेम रंजन पटेल, राकेश कुमार सिंह अशोक भटट, नीतेश कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



