पटना , ( पंजाब केसरी) : पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व.जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर अवस्थित स्व.जगजीवन राम जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर राजस्व एवं भूमि सुधार मंत्री आलोक कुमार मेहता, भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी, खाद्य एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री श्रीमती लेशी सिंह, परिवहन मंत्री शीला कुमारी, पंचायती राज मंत्री मुरारी प्रसाद गौतम, विधि मंत्री शमीम अहमद, विधान पार्षद श्रीमती कुमुद वर्मा सहित अनेक गणमान्य व्यक्तियों एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इस अवसर पर सूचना एवं जन-सम्पर्क विभाग के कलाकारों द्वारा आरती पूजन, भजन कीर्तन, बिहार गीत एवं देशभक्ति गीत के कार्यक्रम प्रस्तुत किये गये।
मुख्यमंत्री ने स्व. जगजीवन राम जी को उनकी जयंती के अवसर पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की
Summary :
पटना , ( पंजाब केसरी) : पूर्व उप प्रधानमंत्री स्व.जगजीवन राम जी की जयंती के अवसर पर आयोजित राजकीय समारोह में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सर्कुलर रोड, अणे मार्ग एवं कौटिल्य मार्ग के चौराहे पर अवस्थित स्व.जगजीवन राम जी की आदमकद प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी


Download Android App
Download iOS App



