राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के वरिष्ठ नेता सुमन कुमार मल्लिक ने मंगलवार को पेश हुए वित्त वर्ष 2022-23 की केंद्रीय बजट काे असंतोषजनक बताया है। श्री मल्लिक का कहना है कि इस बजट में कुछ भी नया नहीं है। उन्होंने कहा की इसबार कोरोना काल में परेशानियों से जूझ रहें देश के सभी नागरिकों को केंद्र सरकार से काफ़ी उम्मीद थी की वे जनहित में बेहतर संतुलित बजट लाएंगे परंतु ऐसा नहीं हुआ।
श्री मल्लिक ने कहा की नव घोषित बजट में महंगाई से त्रस्त देश की जनता को राहत देने पर काेई फाेकस नहीं है। उन्होंने कहा की आम बजट के आते ही हर आयु वर्ग के लोगों में निराशा आ गई है। उन्होंने कहा की बजट को जनहित में और भी बेहतर बनाया जा सकता था।
वहीं, श्री मल्लिक ने सरकार के डिजिटल विश्वविद्यालय की स्थापना करने के फैसले की सरहाना भी किया हैं। उन्होंने कहा की वर्तमान के कोरोना काल में छात्रों की पढ़ाई का काफी नुकसान हुआ हैं और ऐसे में अब डिजिटल विश्वविद्यालय स्थापित होना सकारात्मक पहल सिद्ध होगा।


Download Android App
Download iOS App



