केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि अलगाववाद की बात करने वाले गुपकार संगठन के साथचुनाव लड़ने की मंशा पर कांग्रेस को अपनी सोंच स्पष्ट करना चाहिए। गुपकार संगठन का नापाक इरादा सफल नहीं होगा। प्रदेश कार्यालय में पत्रकारों से वार्तालाप कर श्री राय ने कहा कि अलगाववाद विचारधारा का एकजुट और कांग्रेस का सहायेग करना देशहित में सही नहीं है।
राहुल गांधी को अपनी समझदारी बढ़ाना होगा, उनकी बात को देशवासी नहीं समझते हैं। कांग्रेस चीन-पाकिस्तान एवं अलगाववाद विचारधारा वालों के सहयोग से कश्मीर में पुनः धारा 370 लागू करवाना चाहते हैं जो उनकी मंशा सफल नहीं होने वाली है।
धारा 370 के कारण ही कश्मीर में आतंकवादी गतिविधि फलता-फूलता था। आज उस पर लगाम लगा है। उन्होंने कहा कि बिहार चुनाव में कांग्रेस को मिली हार के बाद देशहित की बात न सोंचकर अलगाववाद विचारधाराओं वालों के साथ कश्मीर में डीडीसी का चुनाव लड़ना चाहते हैं।
वे फिर देश में दो विधान दो निशान बनाने का कार्य कर रही है। कांग्रेस अपने पुराने चेहरे को पुनः उजागर कर देेशवासियों को बता दिया कि उन्हें देश से ज्यादा प्यार सत्ता से है।
उन्होंने कहा कि केन्द्र की मोदी सरकार ने कश्मीर से धारा 370 एवं 35 ए हटाया है उसे वापस नहीं लाने दिया जायेगा। देश की एकता, समृद्घि, विकास के लिए जो कदम उठाना पड़ेगा उसके लिए उठाया जायेगा। संवाददाता सम्मेलन में सुरेश रूंगटा, संजय मयूख, अरविन्द कुमार, अशोक भट्ट समेत अन्य उपस्थित थे।


Download Android App
Download iOS App



