पटना : उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा है कि बिहार विधान सभा परिसर में स्थापित होने वाले शताब्दी स्मृति स्तंभ से विधान सभा का गौरव बढ़ेगा। उन्होंने कहा कि बिहार अपने समृद्ध इतिहास एवं धार्मिक तथा सांस्कृतिक परंपराओं से विश्व को सदा आलोकित करता रहा है। विश्व के पहले गणतंत्र की जन्मस्थली भी बिहार ही है।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आगामी 12 जुलाई के पटना आगमन पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री ने कहा कि शताब्दी स्मृति स्तंभ का शिलान्यास इसी वर्ष फरवरी में राज्य सभा के माननीय उप सभापति हरिवंश जी की उपस्थिति में लोक सभा के माननीय अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा की गई थी। बिहार के माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी इस अवसर पर उपस्थित थे।
उन्होंने आगे कहा कि अत्यंत कलात्मक तरीके से निर्मित स्मृति स्तंभ के ऊपर 243 पत्तों से युक्त महाबोधि वृक्ष दर्शाया गया है, तथा स्तंभ पर स्वस्तिक का चिन्ह भी बनाया गया है। ये दोनो प्रतीक चिन्ह बिहार के “लोगो” से लिए गए हैं। आदरणीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा इस ऐतिहासिक स्तंभ का लोकार्पण सोने पे सुहागा जैसा है। विधान सभा परिसर में पहली बार किसी प्रधानमंत्री का आगमन हो रहा है जो बिहारवासियों के लिए सम्मान की बात है।


Download Android App
Download iOS App



