भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा बिहार के दौरे पर है वहीं जदयू के अध्यक्ष ललन सिंह ने शनिवार को बिहार में 243 विधानसभा सीटों पर तैयारी करने की बात कही है।
भाजपा का बिहार में चल रहा हैं राष्ट्रीय कार्यसमिति का आयोजन
भाजपा के सात मोर्चे के संयुक्त राष्ट्रीय कार्यसमिति की दो दिवसीय बैठक शनिवार से पटना में चल रही है। इससे पहले भाजपा के कार्यकर्ता 200 विधानसभा क्षेत्रों में दो दिनों तक प्रवास किए। इसे लोग भाजपा के 200 सीटों पर चुनाव की तैयारी से जोड़ कर देख रहे हैं। इस संबंध में जब शनिवार को जदयू अध्यक्ष से पूछा गया तब उन्होंने कहा कि सभी को कुल 243 सीटों पर तैयारी करने का अधिकार है। हमलोग भी 243 सीटों पर तैयारी कर सकते हैं। हम भी 243 सीटों पर तैयारी करते हैं।जहानाबाद में पत्रकारों से चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि सभी पार्टियां संगठन को मजबूत करना चाहती है। राजग की स्थिति के संबंध में पूछे जाने पर उन्होंने कहा की अब तराजू तो है नहीं तौल कर बता दें।
बिहार में सीएम पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं
ललन सिंह ने बीते दिनों आरसीपी सिंह को राज्य का नया सीएम बनाने को लेकर लगे नारों के संबंध में कहा कि, बिहार में सीएम पद पर कोई वैकेंसी तो है नहीं। जहां तक बात जदयू की है तो नीतीश कुमार ही हमारे सीएम हैं और पार्टी के सर्वमान्य नेता है।


Download Android App
Download iOS App



