जमालपुर के रेलवे प्रशिक्षण संस्थान लखनऊ हस्तांतरित करने का हो रहा है विरोध

Summary :

भारतीय रेलवे ने बिहार के सबसे पुराने प्रशिक्षण संस्थान को बंद करने का निर्णय लिया है । रेलवे ने इस संबंध में पत्र संख्या स.-या./249/4/पीडब्लूपी/2014-15/ पीएच-64/पीएलजी दिनाक 27-04-20 अधीन विभाग देकर संस्था को बंद कर लखनऊ हस्तांतरित करने का आदेश दे दिया है।

पटना , (पंजाब केसरी) : भारतीय रेलवे ने बिहार के सबसे पुराने प्रशिक्षण संस्थान को बंद करने का निर्णय लिया है । रेलवे ने इस संबंध में  पत्र संख्या स.-या./249/4/पीडब्लूपी/2014-15/ पीएच-64/पीएलजी दिनाक 27-04-20  अधीन विभाग देकर संस्था को बंद कर लखनऊ हस्तांतरित करने का आदेश दे दिया है। बताते चले कि  इंडियन रेलवे इंस्टीट्यूट ऑफ मैकेनिकल एंड इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग (आईआरआईएमईई) नाम से यह प्रशिक्षण संस्थान 1888 में खोला गया, इसमें1927 से रेलवे के मैकेनिकल इंजीनियरिंग को प्रशिक्षण दिया जाता  रहा है । रेलवे के छह मुख्य संस्था में यह सबसे पुराना है। एक षडयंत्र के तहत इससे  पूर्व भी केंद्र सरकार ने  भारत वैगन और अधिकारी प्रशिक्षण संस्थान को  बंद कर दिया गया है। आज जब पूरा देश महामारी से गुजऱ रहा है,वहीं भारतीय रेल का यह  निर्णय  लोगो मे आक्रोश पैदा करने के साथ निराशाजनक है। कांग्रेस जन शिकायत प्रकोष्ठ के पूर्व अध्यक्ष नवनीत जयपुरियार ने रेल मंत्री व बिहार के मुख्यमंत्री से बिहार के हितमें आनुरोध करते हुए कहा है कि इस फैसले को जल्द से जल्द वापिस ले अन्यथा लोग संस्थान के हस्तांतरण के विरोध में रोड पर उतरने को मजबूर हो जायंगे ।

Ujjwal Jain