पटना : रालोसपा के राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता माधव आनंद ने कहा कि जहानाबाद की घटना ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के धर्म निरपेक्ष चेहरा को उजागर कर दिया। इसकी नैतिक जिम्मेवारी निर्वाहन करते हुए मुख्यमंत्री की कुर्सी से तयाग पत्र दे देना चाहिए। सुशासन की सरकार में दंगा, साम्प्रदायिक तनाव एवं मॉब लिचिंग की घटना में इजाफा हुआ है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री अपने भाषण में क्रप्शन, कम्युनिज्म एवं क्राइम पर जीरो टॉलरेंस की बात करते हैं।
लेकिन प्रदेश में इस प्रकार की घटना आम बात बनकर रह गयी है। मुख्यंमत्री साम्प्रदायिक ताकतों की गोद में जा बैठे हैं। जहानाबाद की घटना में बेकसूर लोगों को गिरफ्तार किया जा रहा है। अगर प्रशासन समय पर मूर्ति विजर्सन करवा देती तो घटना नहीं घटती। इसके लिए राज्य सरकार एवं प्रशासन जिम्मेवार है। बिहार में सुशासन नाम की कोई चीज नहीं है प्रतिदिन किसी न किसी बड़ी घटना का अंजाम दिया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



