जमुई : जहां पर देश में महिलाएं अब किसी से कम नहींहै बिहार सरकार भी महिलाओं को पंचायत स्तर प्रशासन में आरक्षण दिया और अभी भी आरक्षण लोकसभा और विधानसभा में नहीं मिला। ये बातें जमुई में आम जनमत पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनामिका पासवान पत्रकारों बातचीत करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि जब तक विधानसभा एवं लोकसभा में आरक्षण नहीं देंगे तब तक एससी/एसटी, अतिपिछड़ा, अल्पसंख्यक महिलाओं को लाभ नहीं मिलेगा। हमारी पार्टी का मुख्य एजेंडा महिलाओं को आरक्षण देना और भ्रष्टाचार दूर करना है। अब भी ग्रामीण क्षेत्रों में जितना भी ऑनलाइन हो लेकिन बिना नजराना दिये सरकारी काम नहीं हो रहा है।
पूरे बिहार में घुमकर महिलाओं के साथ युवाओं को भी जागरूक करेंगे। ताकि ग्रामीण क्षेत्र में भी भ्रष्टाचार मुक्त गांव बनें। खाली कहने का है कि दिल्ली से एक रुपया भेजते हैं तो गरीब तक एक रुपया पहुंच रहा है। लेकिन गरीब महिलाएं अबभी बैंक एकाउंट में निकाल कर लोगों को नजराना देना पड़ता है। ऑनलाइन और मेनलाइन से कुछ नहीं होगा भ्रष्टाचार चरम पर है। शराबबंदी के नाम पर जमुई क्षेत्र में दलित आदिवासी को तंग तबाह किया जाता है।


Download Android App
Download iOS App



