‘बिहार चुनाव से पहले यह नन्हा मेहमान सौभाग्य लेकर आया है’, Tejashwi को CM ममता ने दी बधाई

Summary :

बिहार चुनाव से पहले तेजस्वी के लिए सौभाग्य की खबर

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बिहार के नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव को उनके दूसरी बार पिता बनने पर बधाई दी। तेजस्वी की पत्नी राजश्री ने कोलकाता में बेटे को जन्म दिया है। ममता ने कहा कि यह बच्चा चुनाव से पहले शुभ संकेत है। उन्होंने परिवार को शुभकामनाएं दीं और लालू प्रसाद यादव से मुलाकात की।

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मंगलवार को बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव के दूसरी बार पिता बनने पर शुभकामनाएं दीं। कोलकाता में तेजस्वी यादव की पत्नी राजश्री ने बेटे को जन्म दिया है। इस मौके पर पूरा परिवार कोलकाता पहुंचा है।

मंगलवार को मीडिया से बातचीत के दौरान बंगाल की सीएम ममता बनर्जी ने कहा कि यह बहुत खुशी की बात है कि तेजस्वी यादव के घर नन्हे मेहमान का आगमन हुआ है। मेरी ओर से उन्हें ढेर सारी शुभकामनाएं। यह बच्चा बिहार विधानसभा चुनाव से पहले तेजस्वी के लिए शुभकामनाएं लेकर आया है। बच्चा काफी सुंदर है। ममता बनर्जी ने कहा कि मेरी मुलाकात राजद प्रमुख लालू प्रसाद यादव से हुई है। सभी खुश हैं।

इससे पहले ममता बनर्जी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पोस्ट में लिखा, “तेजस्वी यादव और राजश्री यादव के घर एक सुंदर बच्चे के आगमन की खुशी में शामिल होकर मुझे बहुत खुशी हो रही है। मेरी ओर से उन्हें, लालू प्रसाद यादव को और पूरे परिवार को हार्दिक शुभकामनाएं और आशीर्वाद। आज उनसे मिलकर बहुत खुशी हुई। मां और बच्चे दोनों को स्वस्थ देखकर बहुत खुशी हुई। मुझे कुछ समय से पता था कि राजश्री कोलकाता में हैं और तेजस्वी ने कल शाम मुझे बच्चे के आगमन की खबर दी थी। मैंने वादा किया था कि मैं उनसे मिलूंगी और आज मैं उनसे मिलने गई। दिल से स्नेह और आशीर्वाद है। यह नन्हा बच्चा परिवार के लिए सौभाग्य और आशा का अग्रदूत बने।”

वहीं, बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने कहा, “हम सभी खुश हैं कि परिवार में एक नया सदस्य आया है। मैं सभी शुभचिंतकों, खासकर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी का शुक्रिया अदा करता हूं, जिन्होंने हमारा दिल से साथ दिया। आज भगवान हनुमान का दिन है और मैं भगवान हनुमान का भक्त हूं। उन्होंने कहा कि मैं हमेशा से चाहता था कि मेरी पहली संतान बेटी हो। मेरी यह इच्छा भी पूरी हुई। बेटी का जन्म नवरात्र के दिनों में हुआ था और उसका नामकरण नवरात्रि के छठे दिन किया गया था। मेरे पिता ने उसका नाम कात्यायनी रखा।

बेटे के नामकरण के सवाल पर तेजस्वी यादव ने कहा कि जिस तरह से मेरी बेटी का नाम मेरे पिता की ओर से रखा गया था। बेटे का नाम भी मेरे पिता की ओर से ही रखा जाएगा। परिवार के सभी लोग मौजूद हैं। सभी अपनी ओर से एक-एक नाम देंगे। इसके बाद आखिरी फैसला मेरे पिता लेंगे। तेजप्रताप यादव पर पूछे गए सवाल के जवाब में तेजस्वी यादव ने कहा कि यह उनका निजी मामला है। राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पहले ही सब कुछ स्पष्ट कर दिया है अब कहने के लिए कुछ भी बाकी नहीं है। इसके बाद इस पर टिप्पणी करना ठीक नहीं है खासतौर पर आज के दिन तो ठीक नहीं है। हम लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष के बयान का समर्थन करते हैं।

सांबा में BSF पोस्ट का नाम ‘सिंदूर’ रखने का प्रस्ताव , अधिकारियों ने दी जानकारी

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.