पटना , (पंजाब केसरी) : जद(यू.) कार्यालय में जनसुनवाई कार्यक्रम के दौरान मीडिया द्वारा पूछे गए सवालों का जवाब देते हुए बिहार सरकार में ऊर्जा मंत्री बिजेंद्र यादव ने कहा कि प्रतिपक्ष के नेता विजय कुमार सिन्हा द्वारा दिया गया बयान घोर भत्र्सना योग्य है। उन्हें ऐसे निम्न स्तरीय बयानों से परहेज करना चाहिए था। आगे उन्होंने कहा कि विपक्षी एकजुटता को लेकर माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी का प्रयास सफल रूप ले रहा है। जल्द ही सारे विपक्षी दल एक साथ बैठकर महागठबंधन की रूपरेखा को तैयार करेंगे। इस दौरान परिवहन मंत्री शीला मंडल ने जानकारी देते हुए कहा कि फुलवारी शरीफ ने नवनिर्मित बस अड्डे से प्रदेश की जनता को खास लाभ मिलने वाला है। माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार जी के पहल से बिहारवासियों के इस मांग को पूरा किया गया है। आधुनिक सुविधाओं से लैस यह बस अड्डा परिवहन के क्षेत्र में क्रांतिकारी सिद्ध होगा। सम्राट चैधरी द्वारा सम्मान भोज में शराब के सेवन वाले बयान पर पलटवार करते हुए परिवहन मंत्री श्रीमती शीला मंडल ने कहा कि विरोधियों के पास अब कोई मुद्दा नहीं है इसीलिए ये लोग अनावश्यक रूप से मीडिया में बयानबाजी कर रहे हैं। बिहार की जनता होशियार और समझदार है। भाजपा वालों के बहकावे में कोई नहीं आने वाला। समाज सुधार के दिशा में शराबबंदी कानून एक क्रांतिकारी कदम है। इसके बारे में भ्रामक बातें कहना उचित नहीं है
जनसुनवाई के दौरान बिहार सरकार के माननीय मंत्री श्रीमती शीला मंडल एवं माननीय मंत्री श्री विजेंद्र यादव ने आम लोगों की समस्याओं से रूबरू होकर उनका निष्पादन किया।


Download Android App
Download iOS App



