बिहार के नवादा जिले के नगर थाना क्षेत्र के एक मकान में जबदस्त धमाका हुआ, जिससे मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस धमाके में हालांकि किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है। सोमवार को नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के एक घर से पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार और बम बरामद किए थे।
धमाके से मोहल्ले में मचा हड़कंप
पुलिस के मुताबिक, सोमवार की देर रात गोंदापुर इस्लामनगर मुहल्ले में एक खाली घर में विस्फोट हुआ, जिससे पूरा इलाका दहल गया। बताया जाता है कि यह घर सफीक आलम का है और सभी परिवार रात एक विवाह समारोह में भाग लेने घर से बाहर गए हुए थे। घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस तत्काल घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की जांच प्रारंभ कर दी है। इस घटना में घर का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।
घटना की जांच में जुटी पुलिस
नगर थाना के प्रभारी प्रवीण कुमार ने मंगलवार को बताया कि घटनास्थल को सील कर दिया है। एफएसएल, डॉग स्क्वायड, और बम स्क्वायड की टीम को बुलाया गया है। उन्होंने बताया कि प्रथम ²ष्टया घटना बम विस्फोट का ही लग रहा है। कुमार ने बताया कि इस मामले में कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। उल्लेखनीय है कि इससे पहले सोमवार को नवादा जिले के नरहट थाना क्षेत्र के नरहट गांव में मंजूर आलम के घर और बाउंड्री के पास से पुलिस ने बड़ी संख्या में हथियार और बम बरामद किए थे। इस मामले में मंजूर आलम सहित चार लोगों को गिरफ्ताार किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



