Who Will be Bihar Next CM : बिहार में नीतीश युग का अंत होने जा रहा है। नीतीश ने राज्यसभा जाने का फैसला किया है। देखा जाए तो अब सवाल कौन होगा बिहार का मुख्यमंत्री पर आ गया है। इस बीच कुछ नेताओ के नाम सामने आ रहे हैं जिन पर कयास लगाए जा रहे हैं कि वे मुख्यमंत्री के जूतों में अपना पैर फिट कर सकते हैं।
राजनीतिक जानकार यह कयास लगा रहे हैं कि इस बार भाजपा का सीएम होगा। वहीं जेडीयू से डिप्टी सीएम बन सकते हैं।
नीतीश के राज्यसभा जाने से बिहार की राजनीति में कयासों का दौर शुरू हो गया है। कई संभावित दावेदारों का नाम लिस्ट में शामिल है। लेकिन भाजपा का इतिहास रहा है कि हर बार वह चौंकाने वाला नाम लेती है।
Bihar Next CM : सीएम पद के दावेदार
अभी तक सीएम पद के दावेदारों की बात करें तो केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय, डिप्टी सीएम विजय सिन्हा, डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, मंत्री दिलीप जायसवाल और विधायक संजय चौरसिया का नाम चल रहा है।
Nitish Kumar : अमित शाह ने किया था वादा
बीते विधानसभा चुनाव पर नजर दौड़ाए तो केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह ने बिहार में भाजपा को जीत दिलाने के लिए अपना सब कुछ झोंक दिया था। वे कई दिनों तक बिहार में ही रहे। बिहार चुनाव की सारी जिम्मेदारी उनके कंधे पर थी।
इसी चुनाव के बीच जब बिहार में दो नेताओं का प्रचार करने पहुंचे तो उन्होंने क्षेत्र की जनता से उन्हें प्रचंड बहुमत से जीत दिलाने की बात की। मंच से उन्होंने कहा कि अगर वह इन दो नेताओं को अच्छे वोटों से जिताएंगे तो हम उन्हें ‘बड़ा आदमी’ बनाएंगे।
Who Will be Bihar Next CM : कौन हैं वो 2 नेता
इस लिस्ट में पहला नाम बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी का है। वहीं, दूसरा नाम सीतामढ़ी से चुनाव जीतने वाले सुनील कुमार पिंटू का है।
Bihar News : सम्राट चौधरी को कहा ‘बड़ा आदमी बनाएंगे’

तारापुर विधानसभा से चुनाव लड़ रहे सम्राट चौधरी के लिए प्रचार करने गए अमित शाह जब मुंगेर पहुंचे तो उन्होंने लोगों से कहा कि आप भरोसा रखिए, सम्राज चौधरी को प्रचंड वोटों से जिताइए। मोदी जी सम्राट को बड़ा आदमी बनाएंगे। ऐसे में यह कयास लगाए जा रहे हैं कि सम्राट चौधरी कहीं न कहीं भाजपा की लिस्ट में टॉप पर हैं।
‘वह हमारे दोस्त हैं’
सीतामढ़ी से चुनाव लड़ रहे सुनील कुमार पिंटू के लिए जब चुनाव प्रचार करने अमित शाह गए तो मंच से उन्हें अपना दोस्त बताया था। मंच से लोगों से अपील की कि सुनील कुमार पिंटू मेरा दोस्त है। आप इन्हें प्रचंड बहुमत से जिताइए, हम इसे बड़ा आदमी बनाएंगे।
ऐसे में अब इस बात की चर्चा होने लगी है कि इन भाजपा बिहार में इन दोनों में से किसी एक के हाथ में कमान सौंप सकते हैं। हालांकि सुनील कुमार पिंटू के नाम से अधिक चर्चा सम्राट चौधरी के नाम पर बनी है। वे इस समय बिहार डिप्टी सीएम हैं। उन्हे हो सकता है मुख्यमंत्री का अगला पद मिल जाए।
यह भी पढ़ें – नीतीश के CM पड़ छोड़ने की मिल गई वजह, जानिए 3 महीने बाद ही क्यों लिया यह फैसला?






















