पटना , (पंजाब केसरी) : सवर्ण आरक्षण मामले पर जद(यू) प्रवक्ता डाॅक्टर सुनील कुमार सिंह और राहुल शर्मा ने बीजपी पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है। पार्टी प्रवक्ताओं ने कहा कि एक तरफ बीजेपी नेता सुशील मोदी सवर्णों के लिए दस फीसदी आरक्षण पर कोर्ट की मुहर को बड़ी जीत बता रहे हैं, लेकिन इसी सवर्ण आरक्षण के विरोध में बीजेपी की ही सहयोगी संस्था ‘यूथ फाॅर इक्वालिटी’ ने कोर्ट में याचिका दायर की थी उसके खिलाफ सुशील मोदी कुछ भी नहीं बोलते। जद(यू) प्रवक्तओं ने कहा कि राज्य में जाति गणना के विरोध में इसी ‘यूथ फाॅर इक्वालिटी’ ने कोर्ट में याचिका दाखिल की है जिसका खुलासा पिछले दिनों जद(यू) ने किया था और इसको लेकर बीजेपी नेताओं के साथ इस संगठन से जुड़े लोगों की तस्वीर भी दिखायी थी। वहीं पार्टी के दोनों प्रवक्ताओं ने आरोप लगाते हुए कहा कि सवर्ण आरक्षण के मामले में तो सुशील मोदी बोलते हैं वहीं जाति गणना और सवर्ण आरक्षण के खिलाफ याचिका दायर करने वाले अपनी सहयोगी ‘यूथ फाॅर इक्वालिटी’ के खिलाफ बोलने से परहेज करते हैं। ये बीजेपी के दोहरे मानदंड को दर्शाता है।
सवर्ण आरक्षण का विरोध करने वाली ‘यूथ फाॅर इक्वालिटी’ पर बीजेपी नेता चुप क्यों : जद(यू)
Summary :
पटना , (पंजाब केसरी) : सवर्ण आरक्षण मामले पर जद(यू) प्रवक्ता डाॅक्टर सुनील कुमार सिंह और राहुल शर्मा ने बीजपी पर दोहरा चरित्र अपनाने का आरोप लगाया है।


Download Android App
Download iOS App



