पटना : बिहार प्रदेश असंगठित कामगार कांग्रेस द्वारा कामगार स्वाभिमान रथ को बिहार कांग्रेस प्रभारी शक्ति सिंह गोहिल एवं प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान असंगठित कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह एवं मध्य भारत प्रभारी सह एआईसीसी प्रवक्ता प्रो अजय उपाध्याय विशेष अतिथि के रूप में उपस्थित रहें।
प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम से रथ को प्रदेश के विभिन्न जिलों में रवाना किया गया। इस दौरान प्रदेश प्रभारी श्री गोहिल ने कहा कि गांधी जी के आदर्शों एवं विचारों को जन जन में पहुंचाने के लिए यह रथ को रवाना किया गया है। प्रदेश अध्यक्ष मदन मोहन झा ने कहा कि असंगठित क्षेत्र के कामगारों की बिहार में बदतर स्थिति के खिलाफ उन्हें संगठित करके उनके हक की लड़ाई लडऩे का संदेश यह स्वाभिमान रथ पूरे प्रदेश में अलख जगायेगा।
कामगार कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष अरविंद सिंह ने कहा कि असंगठित मजदूरों के हक़ एवं अधिकार की लड़ाई लडऩे का काम कांग्रेस करेगा। एआईसीसी राष्ट्रीय प्रवक्ता एवं मध्य भारत प्रभारी डा. अजय उपाध्याय ने कहा कि प्रदेश से सबसे ज्यादा असंगठित मज़दूरों की संख्या है जो दूसरे प्रदेशों में रोजी-रोजगार के लिए पलायन को मजबूर होती है।
प्रदेश अध्यक्ष राजेश गुरनानी ने कहा कि यह कार्यक्रम पांच चरणों संपन्न होगा जिसका प्रथम चरण आज रथ के प्रस्थान से प्रारम्भ हुआ। कार्यक्रम में राज्यसभा सांसद अखिलेश प्रसाद सिंह, विधान पार्षद राजेश राम, पूर्व मंत्री विजय शंकर दूबे, प्रदेश प्रवक्ता सरोज तिवारी, प्रवक्ता राजेश राठौर, प्रवक्ता स्नेहाशीष वर्धन, शशिरंजन, अजय यादव, विवेक यादव, मनीष सिन्हा, अविनाश तिवारी, मो. शोएब, सुनील तिवारी, शाहिद हिंदुस्तानी समेत अनेक नेता व् कार्यकत्र्तागण उपस्थित रहें।


Download Android App
Download iOS App



